MP board class 9th Social Science paper 2022 | कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान वार्षिक पेपर

Join

प्रिय छात्रों MP board class 9th Social Science paper 2022 दिनांक 4 अप्रेल को आयोजित होने वाला है  माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वी और 12वी की परीक्षा समाप्त हो चुकी है इस वर्ष बोर्ड द्वारा फरवरी में ही परीक्षा आयोजित करा ली गई और मार्च के प्रथम सप्ताह में समाप्त हो गई परीक्षा कोरोना प्रोटोकॉल के बीच संपन्न हुई जिसके लिए बोर्ड ने गाइड लाइन जारी कर दी थी अब बात करते है कक्षा 9 वी और 11 वी की परीक्षा के बारें में दोस्तों आपको बता दे की वर्ष कक्षा 11 की परीक्षा 15 मार्च से जबकि कक्षा 9 की परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है जिसके लिए DPI ने टाइम टेबल जारी कर दिया है mp board class 9th Social science paper 2022 दिनांक 4 अप्रेल स्कूल में आयोजित होगा इस पोस्ट में हम आपको कक्षा 9 वार्षिक परीक्षा 2022 सामाजिक विज्ञान के पेपर के बारे में विस्तार से बताने वाले है जिससे आप एग्जाम में अच्छे अंक लेकर आ सके. 

Details: MP Board Class 9th Social Science paper 2022 

प्रिय छात्रों इस वर्ष बोर्ड के द्वारा Class 9th Social Science Varshik Paper 2022 MP board के सिलेबस में 30 प्रतिशत कमी कर दी गई है अब कक्षा 9वी Social Science का पेपर 30 प्रतिशत सिलेबस से ही पूछा जायेगा दोस्तों हमने देखा लगातार दो वर्षो से स्कूल नहीं लग पाए जिसका सीधा असर छात्रों की पढाई पर पड़ा स्कूल बंद रहने के कारण सिलेबस पूरा नहीं हो पाया इस कारण सिलेबस में कटौती कर दी गई कक्षा 9 Social Science का पूर्णांक 80 अंक का होगा 20 अंक का प्रोजेक्ट कार्य होगा परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए आपको प्रोजेक्ट कार्य की फाइल स्कूल में जमा करना चाहिए जिससे मुख्य परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सके. 

Overview  : mp board class 9th Social Science paper 2022

Board  MP Board 
Category Paper Study Material for MP Board
Medium Hindi 
Exam mode Offline
Exam start from 4 April 2022
Academic year 2021-22
Query MP Board 9th class Social Science paper 2022                
Class 9th
Subject Social Science
Official website mpbse.nic.in

Most imp Question : mp board paper 2022 class 9th Social Science

निर्देश : 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। 

2. प्रश्न-पत्र में दिये गये निर्देशों को सावधानीपर्वक पढकर प्रश्नों के उत्तर लिखिए। 

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए 1×6=6 

(i) भारत में कितने राज्य हैं ? 

(अ) 25 (ब) 28 (स) 22 (द) 26. 

(ii) पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर 

(अ) अनाईमुडी (ब) कंचनजंघा (स) महेन्द्रगिरी (द) खासी। 

(iii) किस राज्य में साक्षरता का प्रतिशत सबसे अधिक है ? 

(अ) केरल (ब) उत्तर प्रदेश (स) गोवा (द) दिल्ली 

(iv) खूनी रविवार की घटना कब हुई ? 

(अ) 1890 (ब) 1905 (स) 1910 (द) 1917 

(v) 2015 तक किस देश में औरतों को वोट डालने का अधिकार नहीं था ? 

(अ) सऊदी अरब (ब) बांग्लादेश (स) पाकिस्तान (द) जिम्बाब्वे 

(vi) निम्नलिखित में कौन राजनैतिक कार्यपालिका का हिस्सा होता है? 

(अ) जिलाधीश (ब) गृह मंत्रालय का सचिव (स) गृहमंत्री (द) पुलिस 

उत्तर-(i) (ब), (ii) (स), (iii) (अ), (iv) (ब), (v) (अ), (vi) (स)। 

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए 1×7=7 

(i) भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून का समय …………….’ तक है। 

(ii) सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान …………….. जिले में है। 

(iii) प्रति 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को ………….. कहा जाता है। 

(iv) सन् ………… में नाजी पार्टी जर्मनी की बड़ी पार्टी बनकर उभरी। 

(v) 1878 वाले अधिनियम में जंगलों को ……………… श्रेणियों में बाँटा गया। 

(vi) भेड़-बकरियों के समूह को ……………. कहा जाता है। 

(vii) कृषि एवं मछली पालन …………… क्षेत्र से सम्बन्धित हैं। 

उत्तर-(i) जून से सितम्बर, (ii) होशंगाबाद, (ii) लिंग-अनुपात, (iv) 1932, (v) तीन, 

(vi) रेवड़, (vii) प्राथमिक 

प्रश्न 3. जोड़ी मिलाइए                              1×6 = 6 

‘अ’ ‘ब’

(i) भारतीय खाद्य निगम (क) सरदार वल्लभभाई पटेल 

(ii) प्रधानमन्त्री ग्रामोदय योजना (ख) हाउस ऑफ पीपुल 

(iii) भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री (ग) रॉयल बंगाल टाइगर 

(iv) लोकसभा (घ) छत्तीसगढ़

(v) सुन्दर वन डेल्टा (ङ) 1965

(vi) बस्तर (च) 2000 

उत्तर-(i)→ (ङ), (ii)→ (च), (iii) → (क), (iv)→ (ख), (v)→ (ग), (vi)→ (घ)।

प्रश्न 4. एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर 1×7=7 

(i) कर्क रेखा भारत को कितने भागों में बाँटती है ? 

(ii) अल्पकाल के लिए आने वाले पक्षी को कहते हैं। 

(iii) पुष्कर का ऊँट मेला किस राज्य में होता है ?

 (iv) नागरिकों का प्रतिनिधि चुनने का अधिकार क्या कहलाता है ? 

(v) भाषण की अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता। 

(vi) देश में रासायनिक खाद का सबसे अधिक प्रयोग किस राज्य में है ? 

(vii) अदृश्य बेरोजगारी का दूसरा नाम है। 

उत्तर-(i) दो भागों, (ii) प्रवासी, (ii) राजस्थान, (iv) मताधिकार. (v) स्वतन्त्रता का अधिकार 

(vi) पंजाब, (vii) छिपी हुई बेरोजगारी। 

प्रश्न 5. सत्य/असत्य बताइए                                  1×6

(i) ऑस्ट्रिया और स्पेन, कैथोलिक चर्च के समर्थक थे। 

(ii) उम्मीदवार और उसके परिवार के सदस्यों की सम्पत्ति गुप्त होनी चाहिए।

(iii) पालमपुर में ज्यादा लोग व्यापार (वस्तु-विनिमय) नहीं करते। 

(iv) मानवीय पूँजी से उत्पादकता में वृद्धि नहीं होती है। 

(v) सम्पन्न लोग भी आपदाओं के समय खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित हो सकते हैं। 

(vi) अन्नपूर्णा योजना ‘दीन वरिष्ठ नागरिक’ समूहों पर लक्षित है। 

उत्तर-(i) सत्य, (ii) असत्य, (iii) सत्य, (iv) असत्य, (v) सत्य, (vi) सत्य। 

प्रश्न 6. सिन्धु एवं गंगा नदियाँ कहाँ से निकलती हैं ?

अथवा 

‘नमामि देवि नर्मदे’ क्या है ? 

प्रश्न 11 का उत्तर देखें। 

प्रश्न 7. उन वन्य प्राणियों के नाम लिखिए जो अब विलुप्त होने के कगार पर हैं। 

अथवा 

पारिस्थितिक तन्त्र से क्या तात्पर्य है ? 

प्रश्न 8. जनगणना की प्राकृतिक वृद्धि दर से क्या आशय है ? 

अथवा 

भारत में साक्षर किसे कहते हैं ? 

प्रश्न 9. ड्यूमा पर टिप्पणी कीजिए।  

अथवा 

कार्ल मार्क्स का ‘पूँजीवाद’ पर क्या विचार था ?

प्रश्न 10. ‘द्वितीय इण्टरनेशनल’ क्या था ? 

अथवा 

रेडिकल और रूढ़िवादी के बारे में बताइए। 

प्रश्न 11. वैज्ञानिक वानिकी क्या है ?

अथवा 

लेटेक्स क्या है ? इसका उपयोग बताइए। 

प्रश्न 12. संविधान क्या है ? 

अथवा संविधान प्रस्तावना से क्या आशय है ?

13. आम चुनाव की अधिघोषणा किसके द्वारा की जाती है ? 

अथवा 

आचार-संहिता क्या है ? 

प्रश्न 14. ‘आरक्षण’ का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

अथवा 

राजनैतिक संस्था का क्या अर्थ है ?

प्रश्न 15. मानव पूँजी निर्माण से क्या आशय है ?

अथवा 

सेवा क्षेत्र क्या है ? 

 प्रश्न 16. बांगर व खादर में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 

अथवा

 देश के किस भाग को पूर्वांचल कहा जाता है ? 

प्रश्न 17. भारत में मानसूनी प्रकार की जलवायु क्यों है ?

अथवा 

तमिलनाडु तट पर शीत ऋतु में वर्षा होती है। 

प्रश्न 18. नाजीवाद के प्रमुख उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। 

अथवा 

हिटलर की आर्थिक नीति क्या थी? स्पष्ट कीजिए। 

प्रश्न 19. प्रधानमंत्री के कार्य लिखिए।अथवा “हमें संसद क्यों चाहिए ?” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 20. भारत के मानचित्र पर दर्शाइए

 (i) मध्य प्रदेश, (ii) पंजाब, (iii) उत्तर प्रदेश, (iv) राजस्थान। 

अथवा 

मानचित्र में निम्न पड़ोसी देशों को दर्शाइए 

(i) चीन, (ii) पाकिस्तान, (iii) श्रीलंका, (iv) भूटान। 

प्रश्न 21. फ्रांस की क्रान्ति की शरूआत किन परिस्थितियों में हुई ? 

अथवा 

ओलम्प दे गूज द्वारा तैयार किए गए घोषणा-पत्र में उल्लिखित मूलभूत अधिकारों का वर्णन कीजिए। 

प्रश्न 22. लोकतन्त्र (प्रजातन्त्र) की विशेषताएँ लिखिए। 

अथवा 

‘लोकतन्त्र और गरीबी’ पर टिप्पणी लिखिए। 

प्रश्न 23. भारत में निर्धनता में अन्तर-राज्य असमानताओं का एक विवरण प्रस्तुत करें। 

अथवा 

भारत में अन्तर्राज्यीय निर्धनता में विभिन्नता के कारण बताइए। 


MP board class 9th Social Science paper 2022 : Download 

प्रिय छात्रों आपको पता ही होगा की परीक्षा अध्ययन, परीक्षा बोध, नवबोध ये सभी प्रश्न बैंक MP Board Class 9th class Social Science paper 2022 को ध्यान में रखकर तैयार किये जाते है जिसमे आपको लगभग 2 या 4 सेट मॉडल पेपर दिये रहते है जिसे आप तैयार कर सकते है मॉडल पेपर ब्लू प्रिंट के अनुसार ही तैयार किये जाते है जिसे आप को अच्छे से तैयार कर लेना चाहिए क्योकि ये सभी MP Board Class 9th class Social Science paper 2022 के लिए महत्बपूर्ण होते है जो की अनुभवी शिक्षकों के द्वारा चयनित किए जाते हैं और फिर उसे माॅडल पेपर के रूप में हम तक पहुंचाया जाता है।कई ऐसे कई छात्र होंगे जिनके पास परीक्षा अध्ययन, परीक्षा बोध, प्रश्न बैंक नहीं होंगे और न हीं उन्होंने स्कूल अथवा कोचिंग के नोट्स बनाए होंगे। उनको निरास होने की जरुरत नहीं क्योकि हम आपके लिए MP Board Class 9th class Social Science paper 2022 स्टडी मटेरियल ले कर आ चुके है. 

प्रिय छात्रों इस वर्ष लोक शिक्षण संचनालय द्वारा कक्षा 9 वी सामाजिक विज्ञान का पेपर 4 अप्रैल को होने वाला है परीक्षा का समय 8.30 का होगा आपका पेपर 80 अंक का होगा और 20 अंक का प्रोजेक्ट/प्रैक्टिकल होने वाला है दोस्तों आपके मन में सवाल आता होगा की आपको MP Board Class 9th class सामाजिक विज्ञान paper 2022 मिल जाए जिसे आप डाउनलोड कर सके और एग्जाम में अच्छा स्कोर कर सके लेकिन आपको बता दे की  कक्षा 9 वी के सभी पेपर जिले वाइज आते है जो की हर जिले में अलग अलग होते है परन्तु यदि आप हमारे द्वारा बताते गए इम्पोर्टेन्ट question तैयार कर लेते है तो आपको परीक्षा में अच्छे अंक लेन से कोई नहीं रोक सकता है.

MP Board Class 9th Time Table 2022 

16 मार्च 2022 गणित
21 मार्च 2022 अंग्रेजी
23 मार्च 2022 उर्दू
24 मार्च 2022 हिंदी
30 मार्च 2022 विज्ञान
01 अप्रैल 2022 1. मराठी, 2. पेंटिंग (केवल मूक और बधिर छात्रों के लिए), 3. संगीत (केवल दृष्टीहीन छात्रों के लिए)
04 अप्रैल 2022 सामाजिक विज्ञान
06 अप्रैल 2022 एनएसक्यूएफ (नेशनल स्कील्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क)
12 अप्रैल 2022 संस्कृत

MP board class 9th Social Science paper 2022 अच्छे अंक लाने के लिए उत्तर कैसे लिखे 

प्रिय छात्रों यदि आप कक्षा 9वी सामाजिक विज्ञान के पेपर  में अच्छा स्कोर करना चाहते है तो आपको कुछ बातो का ध्यान रखना होगा जिसके बारे में एक्सपर्ट ने कुछ सुझाव दिए है जिसके बारें में हम आपको डिटेल्स में बताने वाले है .
  • MP board class 9th Social Science paper 2022 को सबसे पहले ध्यान पूर्वक पढ़े.
  • यदि पेपर आपको कठिन लगता है तो निराश नहीं होना चाहिए है.
  • आपको पेपर देते समय सकारात्मक रहना है.
  • सबसे पहले जो प्रश्न आपको अच्छे से आते है उनको हल करें. 
  • ओब्जेक्टिव प्रश्न अच्छे से करें इससे आपका स्कोर बढ़ने वाला है.
  • उत्तर कॉपी के दोनों ओर लिखें.
  • हैडिंग हमेशा पेज के बीच में लिखे और अंडर लाइन कर दे.
  • सब हैडिंग भी अंडर लाइन कर दे जिससे अच्छा प्रभाव पढता है.
  • एग्जाम लिखते समय blue और black पेन का प्रयोग करें .
  • रफ कार्य कॉपी में अलग करें और ऊपर लिख दे रफ कार्य.
  • उस प्रश्न के उत्तर को अधिक समय बर्बाद न करें जिसे आप नहीं जानते हैं।
  • उत्तर सरल और अपनी भाषा में लिखें
  • दो प्रश्नों के उत्तर देते समय कुछ स्थान छोड़ देना चाहिए।
प्रिय छात्रों उम्मीद करते है  कि आपको MP board class 9th Social Science paper 2022  और स्टडी मटेरियल पसंद आया होगा जिससे आप अपनी एग्जाम की तैयारी कर सके सभी प्रश्न जो आपको हम बता रहे है एक्सपर्ट के द्वारा बताये गए है जिसे आप पढ़ कर अपनी होने वाली 2022-23 की मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक ला सकते है.
JOIN WHATSAPP GROUP CLICK HERE
JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
91exams Home CLICK HERE

Leave a Comment