MP Board 2021 : Class 11th Physics Practical list

Join

कक्षा 11वीं विषय-भौतिक शास्त्र प्रायोगिक परीक्षा 2021 – List practical

कक्षा 11वीं विषय-भौतिक शास्त्र
प्रायोगिक परीक्षा योजना-परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से प्रयोग आवश्यक रूप से करवाया जाए।
प्रयोगों की सूची 
1. वर्नियर कैलिपर्स द्वारा किसी छोटी गोलीय/बेलनाकार वस्तु का व्यास मापना। 
2 वर्नियर कैलिपर्स द्वारा किसी दिये गए बीकर/कैलोरीमापी का आंतरिक व्यास और गहराई का मापन और उनका आयतन ज्ञात करना। 
3. स्क्रूगेज द्वारा दिये गए तार का व्यास तथा दी गई चादर की मोटाई मापना। 
4. स्क्रूगेज द्वारा दिये गए अनियमित पटल का आयतन निर्धारित करना। 
5. स्फेरोमीटर द्वारा किसी गोलीय पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या ज्ञात करना। 
6. दण्ड तुला द्वारा दो विभिन्न पिण्डों के द्रव्यमान निर्धारित करना। 
7. सदिशों के समांतर चतुर्भुज नियम के उपयोग द्वारा किसी दिये गए पिण्ड का भार ज्ञात करना। 
8. सरल लोलक का उपयोग करके L-T- ग्राफ खींचना तथा उपयुक्त ग्राफ के उपयोग द्वारा सेकेण्डी लोलक की प्रभावी लंबाई ज्ञात करना। 
9. समान साइज परंतु विभिन्न द्रव्यमानों के गोलकों को लेकर दी गई लंबाई के सरल लोलक के आवर्तकाल के विचरण का अध्ययन करना और परिणाम की विवेचना करना। 
10. किसी दिये गए तार के पदार्थ का यंग प्रत्यास्थता गुणांक ज्ञात करना। 
11. शीतलन वक्र खींचकर किसी तप्त वस्तु के ताप एवं समय के बीच संबंध का अध्ययन करना। 
12. किसी दिये गए ठोस की विशिष्ट ऊष्मा, ऊष्माधारिता मिश्रण विधि द्वारा ज्ञात करना। 
13. स्वरमापी द्वारा नियत तनाव पर दिये गए तार की लंबाई एवं आवृत्ति के बीच संबंध का अध्ययन करना। 
14. अनुनाद नली के प्रयोग से दो अनुनाद स्थितियों द्वारा कक्ष के ताप पर ध्वनि की चाल ज्ञात करना। 
नोट:-दिये गए प्रयोगों की सूची में से कोई भी 10 प्रयोग अनिवार्यतः करायें।
क्रियाकलाप की सूची 
1. दिये गए अल्पतमांक जैसे 0.2 सेमी. 0.5 सेमी का कागज का वर्नियर स्केल बनाना। 
2 मीटर स्केल के उपयोग से आघूणों के नियम द्वारा दी गई वस्तु का द्रव्यमान ज्ञात करना। 
3. पैमानों एवं त्रुटि-बारों के उपयुक्त चयन से आंकड़ों के दिये गए समुच्चय का ग्राफ खींचना। 
4. क्षैतिज तल पर किसी रोलर की लोटनिक गति का सीमांत घर्षण बल मापना। 
5. प्रक्षेप्य कोण के साथ किसी प्रक्षेप्य के परिसर के विचरण का अध्ययन करना। 
6. किसी अनन्त समतल पर नीचे लुढ़कती गेंद की ऊर्जा के संरक्षण का अध्ययन करना। 
7. किसी सरल लोलक के आयाम के वर्ग एवं समय के बीच ग्राफ खींचकर लोलक की ऊर्जा क्षय का अध्ययन करना। 8. अवस्था परिवर्तन का प्रेक्षण करना और पिघले मोम के लिए शीतलन वक्र खींचना। 
9. किसी द्विधात् पत्री पर गर्म करने का प्रभाव का प्रेक्षण तथा व्याख्यान करना। 
10. किसी पात्र में भरे द्रव्य को गर्म करने पर उसके स्तर को नोट करना एवं प्रेक्षणों का व्याख्यान करना।
11. किसी द्रव्य के ऊष्मा क्षय की दर को प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन करना।
12. किसी तरल के वेग में वृद्धि के साथ उसके दाब में कमी का प्रेक्षण करना।
नोट:-दिये गए क्रियाकलापों में से कोई भी 05 क्रियाकलाप अनिवार्यतः करायें।

इनफारमेटिक प्रक्टिस practical

Class 11th Biology Practical

Class 11th Chemistry Practical

भौतिक शास्त्र प्रायोगिक परीक्षा 2021

Class 11th भूगोल Practical

Leave a Comment