MP Board : Class 11th New Project List (MPBSE कक्षा 11 वी प्रोजेक्ट वर्क सूची) 2021

 MP Board Class 11th NEW Project List 2021 

MP Board (माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल) ने Higher Secondary Exam शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए Project Work और  Practical Work की नई लिस्ट जारी कर दी है. जिसके अनुसार कक्षा 11 वी में प्रोजेक्ट कार्य के लिए पूर्णांक 20 अंक तथा प्रायोगिक के लिए पूर्णांक 30 अंक रहेगा. इस पोस्ट में हम आपको डिटेल्स में बताने वाले है की इस तरह हमे प्रोजेक्ट बनाना है सभी बिषय की टॉपिक को हम इस पोस्ट में cover करने वाले है. 

MP Board Class 11th Exam Project work List 2021-22

पूर्णांक 20 अंक (अंक विभाजन)
अभ्यास पुस्तिका 05 अंक
त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अक
अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक

MP Board HSS Subject wise Project List – MP बोर्ड  द्वारा जारी आदेश के आनुसार प्रत्येक विद्यार्थी को तीन प्रोजेक्ट करना अनिवार्य है 

Project Work List for Class 11th Hindi (कक्षा 11वीं हिन्दी विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य)

1. ‘नमक का दारोगा’ पाठ में आने वाले 5-5 मुहावरें एवं लोकोक्तियों को छाँटकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
2. ‘मियाँ नसीरूद्दीन’ पाठ में आए रोटियों के अलग-अलग नामों की सूची बनाइए और उनके बारे में जानकारी प्राप्त कीजिए।
3. आपके जीवन में प्रेरणा देने वाले किसी एक व्यक्ति का साक्षात्कार लीजिए एवं उसे लिखिए।
4. विभिन्न व्यापारी अपने उत्पादन की बिक्री के लिए अनेक तरह के विज्ञापन बनाते हैं, आप भी किसी वस्तु की बिक्री के लिए एक विज्ञापन बनाइए।
5. आपके जीवन की किसी एक महत्वपूर्ण यात्रा का वर्णन लगभग 200 शब्दों में लिखिए।
6. किसान अपने व्यवसाय से पलायन कर रहे है, इस विषय पर एक संक्षिप्त निबंध लिखिए।
7. ‘जामुन का पेड़’ कहानी का बिन्दुवार सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
8. वे आँखें कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।
9. अपने विद्यालय के किसी एक कार्यक्रम पर प्रतिवेदन तैयार कीजिए।
10. आप किस प्रकार के पत्रकार बनना चाहेंगे, एक आदर्श पत्रकार की विशेषताएँ लिखिए।
11. यदि आप दूरदर्शन पर समाचार वाचक होते तो किन-किन बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते लिखिए।
12. किन्ही दो समाचार पत्रों की संपादकीय लिखिए।
13. अपनी क्षेत्रीय भाषा में संवाद लेखन कीजिए।
14. पानी का संकट वर्तमान स्थिति में बहुत गहराया हुआ है इसी तरह के पर्यावरण से संबद्ध अन्य किसी के एक संकट के बारे में लगभग 150 शब्दों में लिखिए।
15. आपने दूरदर्शन या सिनेमा हॉल में अनेक चलचित्र देखें होंगे पर्दे पर चीजें जिस सिलसिलेवार ढंग से चलती है उसमें पटकथा का विशेष योगदान होता है पटकथा कई महत्वपूर्ण संकेत देती है जैसे
· कहानी / कथा
· संवादों की विषय वस्तु
· संवाद अदायगी का तरीका
· आसपास का वातावरण / दृश्य
· दृश्य का बदलना
आरोह भाग 1 पाठ्यपुस्तक के अपने पसंदीदा भाग के एक अंश को पटकथा में रूपांतरित कीजिए।
16. फेरी वाले हमारे दिन-प्रतिदिन की बहुत सी जरूरतों को आसान बना देते हैं। फेरीवालों के योगदान समस्याओं पर एक संपादकीय लेख तैयार कीजिए। प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।


Project Work List for Class 11th English (कक्षा 11वीं अंग्रेजी विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य)

· Writing biography of any author/ poet from the textbook.
· Essay writing on any current topic/historical topic.
· Resume writing/prepare your resume for a job.
· Dialogue writing on any topic. (At the Shop, Post Office, Bank)
· Collection of English Newspaper’s cutting on any topic given to you..
· Prepare a family chart of your family.
· Prepare dialogue for any situation.
· Prepare an attractive poster on any topic.
· Write a speech to be delivered on Teacher’s Day.
· Write central idea of any one poem from textbook.
· Prepare a detailed chart of active passive voice.
· Prepare a chart of using prepositions.


Project Work List for Class 11th Sanskrit


· पाठ्येत्तरम् एक नीतिकथा संस्कृते सचित्र लिखत?
· स्वपरिचयं दत्वा दशवाक्यानि लिखत?
· भगवद्गीतायाः दशश्लोकानि भावार्थसहित लिखत?
· संस्कृतभाषायाः दशकवीना नामानि लिखित्वा तस्यपुरतः तस्य रचनायाः नामानि लिखत?
· कति पुरानणानि सन्ति ? तेषां नामानि लिखत?
· रामायणग्रन्थस्य प्रमुखपात्राणां नामानि लिखित्वा तेषा सक्षिप्तपरिचयम् अपि लिखत?


 

Project Work List for Class 11th Business Studies


प्रश्न 1- आर्थिक एवं अनार्थिक क्रियाओं को उदाहरण सहित प्रस्तुत कीजिए।
प्रश्न 2- उद्योगों के वर्गीकरण को उदाहरण द्वारा प्रस्तुत करते हुए चार्ट तैयार कीजिए।
प्रश्न 3- कम्पनी के वर्गीकरण का उदाहरण सहित व्याख्या करते हुए प्रवाह चित्र तैयार कीजिए।
प्रश्न 4- ई-कामर्स हेतु आवश्यक स्रोतों को उदाहरण सहित प्रस्तुत कीजिए।
प्रश्न 5 स्थाई दुकानदारों के विभिन्न प्रकारों को प्रवाह चित्र द्वारा प्रस्तुत कीजिए।
नोट: उपरोक्त प्रोजेक्ट वर्क के अतिरिक्त विषय शिक्षक पाठ्यक्रम से सम्बन्धित अन्य प्रोजेक्ट वर्क भी विद्यार्थियों को दे सकते हैं।


Project Work List for Class 11th Accounting

प्रश्न 1- लेखांकन प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण प्रवाह चित्र के माध्यम से कीजिए।
प्रश्न 2- सहायक बहियों के प्रकारों को समझाते हुए प्रारूप को बनाइये।
प्रश्न 3- लेखाकन प्रमाणको के प्रकारों को उदाहरण सहित प्रस्तुत कीजिए।
प्रश्न 4- खातों का परम्परागत एवं आधुनिक दृष्टिकोण के आधार पर वर्गीकरण करते हुए नियमों को प्रस्तुत कीजिए।
प्रश्न 5- अंतिम खातों में समायोजनों के प्रकारों की व्याख्या करते हुए सम्बंधित नकल प्रविष्टियाँ कीजिए।
नोट: उपरोक्त प्रोजेक्ट वर्क के अतिरिक्त विषय शिक्षक पाठ्यक्रम से सम्बन्धित अन्य प्रोजेक्ट वर्क भी विद्यार्थियों को दे सकते हैं।



Project Work List for Class 11th Economics

प्रश्न-1 अपने पड़ोस की जन साख्यिकी संरचना पर एक रिपोर्ट बनाइए।
प्रश्न-2 आप बच्चों के बीच शाकाहारी आटा नूडल्स की लोकप्रियता का अनुसंधान करना चाहते हैं. इस उद्देश्य से सूचना संग्रह करने के लिए एक उपयुक्त प्रश्नावली बनाएं।
प्रश्न – 3 किसी विद्यालय के 50 छात्रों में से 5 छात्रों को चुनने के लिए आप लॉटरी विधि का उपयोग कैसे करेंगे ? और क्यों ?
प्रश्न – 4 क्या आपको लगता है कि पिछले 50 वर्षों में भारत में रोजगार के सृजन में भी सकल घरेलू उत्पाद के अनुरूप वृद्धि हुई है? कैसे ?
प्रश्न-5 यदि आपको ग्राम पंचायत को राय देने को कहा जाए तो आप गाँव की उन्नति के लिए किस प्रकार के क्रियाकलाप का सुझाव देंगे ?


Project Work List for Class 11th History

प्रश्न-1 अपने पड़ोस की जन साख्यिकी संरचना पर एक रिपोर्ट बनाइए।
प्रश्न-2 आप बच्चों के बीच शाकाहारी आटा नूडल्स की लोकप्रियता का अनुसंधान करना चाहते हैं. इस उद्देश्य से सूचना संग्रह करने के लिए एक उपयुक्त प्रश्नावली बनाएं।
प्रश्न – 3 किसी विद्यालय के 50 छात्रों में से 5 छात्रों को चुनने के लिए आप लॉटरी विधि का उपयोग कैसे करेंगे ? और क्यों ?
प्रश्न – 4 क्या आपको लगता है कि पिछले 50 वर्षों में भारत में रोजगार के सृजन में भी सकल घरेलू उत्पाद के अनुरूप वृद्धि हुई है? कैसे ?
प्रश्न-5 यदि आपको ग्राम पंचायत को राय देने को कहा जाए तो आप गाँव की उन्नति के लिए किस प्रकार के क्रियाकलाप का सुझाव देंगे ?
1. मेसोपोटामिया सभ्यता में शहरी जीवन शुरू होने के बाद कौन कौन सी नयी संस्थाएं अस्तित्व में आई ? उनकी जानकारी संकलित कीजिए।
2. अपने शहर / गांव में रहने वाली यायावरी (घुमक्कड़) जनजातियों की सूची बनाते हुए उनकी जीवन शैली का विश्लेषण कीजिए।
3. कल्पना कीजिए कि आप पुनर्जागरण कालीन यूरोप में एक वैज्ञानिक हैं। आप क्या क्या वैज्ञानिक खोजे करना चाहेंगे और क्यों ? सूचीबद्ध कीजिए।
4. दक्षिण अमेरिका के स्पेनी नगर क्षेत्र का रेखाकन करिए।
5. आपके शहर / गांव में स्थापित उद्योग से महिलाओं की स्थिति में क्या परिवर्तन आए ? विश्लेषण कीजिए ।
6. मशीनीकरण के कारण आपके शहर / गांव के प्रचलित कुटीर उद्योगों पर आपके विचार से क्या प्रभाव पड़ा ?
7. वर्तमान में व्यापार और सेवाओं के परिवहन के सबसे सरल और सस्ते साधन पर अपने क्षेत्र को दृष्टिगत रखते हुए अपने शब्दों में विश्लेषण कीजिए।
8. मेसोपोटामिया सभ्यता के कलाकार अक्षर / संकेत का चित्राकन करते हुए लेखन कला के विकास पर अपने विचार लिखिए
9. मंगोलो के वंश वृक्ष की भांति अपने परिवार के वंशवृक्ष का चित्रांकन कीजिए।
10. भारत के मूल निवासियों पर यूरोपीयों के आगमन से क्या प्रभाव पड़ा, सूची बनाते हुए विश्लेषण कीजिए।
नोट- उपरोक्त प्रायोजना कार्य सूची में से प्रत्येक विद्यार्थी को कोई 5 प्रायोजना कार्य करना अनिवार्य है।


Project Work List for Class 11th Political Science

1. आप एक प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं, प्रोजेक्ट तैयार करते समय सामाजिक न्याय व्यवस्था में क्या सुधार किये जा सकते है गतिविधि आधारित समझाईये ।
2. क्या कारण है? कि नागरिकता, समानता और अधिकार राष्ट्र द्वारा प्रदत्त होते हैं, फिर भी पढ़ने में आता है कि रंग भेद के कारण इनसे वंचित रह जाते है आप अपने मतानुसार किस प्रकार हल किया जा सकता है, गतिविधि आधारित लेखन करें।
3. क्या आप अपने प्रोजेक्ट में शामिल करेंगे कि विश्व में शांति की पहल होने के बावजूद विश्व में अशांति ओर कदम बढ़ रहे हैं आप अपना विश्लेषण करके प्रोजेक्ट कैसे तैयार करेंगे?
4. मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा दी जाने वाली धार्मिक त्यौहारों पर अवकाश की सूची तैयार करें किन्ही चार धार्मिक आयोजनों की छायाप्रति चरपा करें।
5. आप भारत में रहते हुये भारत के नागरिक नहीं है, तो आप भारत के किन प्रमुख अधिकारों से वंचित रहेंगे अधिकारों की सूची बनाते हुये प्रोजेक्ट तैयार करें।
राजनीति शास्त्र
1. अगर आप कक्षा प्रतिनिधि है तो कक्षा हित में प्रजातांत्रिक तरीके से कोई निर्णय किस प्रकार लेंगे जो सभी साथियों के हितार्थ हो.
2. अगर आपको कक्षा प्रतिनिधि के चुनाव का उत्तरदायित्व दे दिया जाये तो आप उस चुनाव को किस प्रकार संपन्न करायेंगे।
3. अपने गांव / शहर में होने वाले धार्मिक गतिविधियों की सूची बनाकर उसमें खोजे की उनमें धार्मिक स्वतंत्रता का प्रयोग दिखाई देता है, और यह अधिकार नहीं होता तो क्या होता।
4. भारत के समस्त राज्यों की सूची बनाकर खोजें की उनमें से कितने राज्यों में दो सदन है दो सदन वाली विधानसभाओं के छायाचित्र विभिन्न माध्यमों से खोज चस्पा करें।
5. उन शक्तियों की पहचान करें जिन्हें आपकी प्रदेश की सरकार ने पंचायतों को सौंप दिया है, कुछ शक्तियों से संबंधित छायाचित्र या समाचार पत्रों से खोज कर चरपा करें।

Project Work List for Class 11th Sociology

भारतीय समाज से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं इनसे संबंधित विषयों पर प्रत्येक विद्यार्थी को तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।

Project Work List for Class 11th Mathematics

प्रश्न- 1 एकक वृत्त की सहायता से ज्या और कोज्या के कोणो के योग एवं अन्तर सूत्र को व्युत्पन्न कीजिये।
प्रश्न- 2 फिबोनैकी (Fibonacci) अनुक्रम उसके गुणों और प्रकृति में पाये जाने वाले इस जैसे पैटर्नो पर परियोजना तैयार कीजिये।
प्रश्न- 3 पास्कल त्रिभुज के विभिन्न पैटर्नो और गुणों का अवलोकन कीजिये।
प्रश्न- 4 परवलय के विभिन्न प्रकारों के चित्र बनाते हुये उनसे संबंधित सूत्रों को सारणीबद्ध कीजिए। दैनिक जीवन में परवलय का उपयोग बताइये तथा सूत्र y2 = 4ax को स्थापित कीजिए।
प्रश्न- 5 भारतीय गणितज्ञों (कोई तीन) का जीवन परिचय एवं उनके गणित में योगदान को लिखिये।
प्रश्न-6 त्रिविमीय ज्यामिती की संकल्पनाओं का प्रयोग करते हुये अपनी कक्षा के चयनित बिन्दुओं के निर्देशांक ज्ञात करना तथा इन बिन्दुओं के बीच की दूरी ज्ञात करना ।




















Leave a Comment