MP Board Exam : Class 10th Hindi Question paper solution 2022 | कक्षा 10 वी हिन्दी पेपर

Join

 MP Board 10th Hindi Question paper


 2022 – 18 Feb 2022-@mpbse.nic.in

नमस्कार दोस्तों इस बर्ष कक्षा 10 वी और 12 वी के एग्जाम 17 फरवरी से शुरू हो रहे है कक्षा 10 वी का प्रथम प्रश्न पत्र हिन्दी विषय का है जो की 18 फरवरी से शुरू होने वाला है दोस्तों आपको बता दे की आपके एग्जाम का टाइम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा इस बर्ष होने वाले एग्जाम में आपको कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा देना होगा इसके लिए आप को निर्धरित समय पर परीक्षा सेण्टर पर जाना होगा इस बर्ष 2 सालो के बाद बोर्ड एग्जाम का आयोजन हो रहा है और कोरोना के कारण स्कूल प्रॉपर नहीं लग पाए इस कारण एक्सपर्ट का मानना है पेपर सरल आयेगे बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर भी जारी कर दिए गए जिसे आप बोर्ड की साईट से डाउनलोड कर सकते है और एग्जाम की तैयारी कर सकते है 

MP Board Class 10th Hindi Paper 2022 : कक्षा 10 वी हिन्दी का पेपर 18 फरवरी से शुरू होने वाले है आप एग्जाम में अच्छा स्कोर करना चाहते है तो आपको ब्लू प्रिंट से तैयारी करना होगा साथ ही जो आपको सिलेबस भी देखना चाहिए बोर्ड के द्वारा जिस चैप्टर को हटा दिया गया है उसे नही पढ़ना है क्योकि इस चैप्टर से प्रश्न नहीं पूछे जाएगे. दोस्तों आपको बता दे की इस बर्ष कोरोना के कारण 30 प्रतिशत सिलेबस कम कर दिया गया और आपका पेपर 80 अंक का आने वाला है 20 अंक आपके प्रोजेक्ट के होंगे जो की स्कूल द्वारा आपको दिए जाते है यदि आप प्रोजेक्ट कार्य असाइनमेंट जमा करते है तो आपको अच्छे अंक मिल जायेगे जिससे आपका रिजल्ट अच्छा बनेगा.  
MP Board Class 10th Hindi Model question paper pdf – दोस्तों यदि आप कक्षा 10 हिन्दी में अच्छे अंक लाना चाहते है तो आपको बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर हल करके जरुर देखना चाहिए मॉडल पेपर हल करने से आपको अंदाजा हो लग जायेगा की बोर्ड एग्जाम 2022 में कैसे प्रश्न पूछे जाते है एग्जाम का पैटर्न कैसा होता है क्वेश्चन का लेवल कैसा होगा सरल या कठिन प्रश्न बोर्ड एग्जाम में पूछे जाते जाते है आप बोर्ड की ऑफिशियली साईट से कक्षा 10 हिन्दी मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते है .

Overview : MP Board 10th Hindi Question Paper 2022 

Board MP Board
Class 12th
Subject Hindi
Exam Date 18 Feb 2022
Exam Time 10:00 AM – 01:00 PM
Exam mode Offline
Medium Hindi 
Conducted By MPBSE Education Department
Query MP Board 10th Hindi Question Paper 2022
Official Website mpbse.nic.in

How to Solve MP Board Class 10th Hindi Question paper 2022 

दोस्तों यदि आप एग्जाम में अच्छा स्कोर करना चाहते है तो आपको प्रश्न पत्र हल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जब आप MP Board 10th Hindi Question Paper 2022 को एग्जाम में हल करते है तो कुछ स्टेप्स फॉलो करना है जो हम आपको बताते है-
  • कक्षा 10 हिन्दी प्रश्न पत्र को ध्यान पूर्वक पढ़े.
  • यदि पेपर आपको कठिन लगता है तो निराश नहीं होना है.
  • आपको पेपर देते समय सकारात्मक रहना है.
  • सबसे पहले जो प्रश्न आपको अच्छे से आते है उनको हल करें. 
  • ओब्जेक्टिव प्रश्न अच्छे से करें इससे आपका स्कोर बढ़ने वाला है.
  • उत्तर कॉपी के दोनों ओर लिखें.
  • हैडिंग हमेशा पेज के बीच में लिखे और अंडर लाइन कर दे.
  • सब हैडिंग भी अंडर लाइन कर दे जिससे अच्छा प्रभाव पढता है.
  • एग्जाम लिखते समय blue और black पेन का प्रयोग करें .
  • रफ कार्य कॉपी में अलग करें और ऊपर लिख दे रफ कार्य.
  • उस प्रश्न के उत्तर को अधिक समय बर्बाद न करें जिसे आप नहीं जानते हैं।
  • उत्तर सरल और अपनी भाषा में लिखें
  • दो प्रश्नों के उत्तर देते समय कुछ स्थान छोड़ देना चाहिए।

How to download MP Board old paper/Model paper solution 2022 

दोस्तों यदि आप एग्जाम में अच्छा स्कोर करना चाहते है तो बोर्ड द्वारा जारी क्वेश्चन पेपर हल करके जरुर देख ले हम आपको 2019 हिन्दी पेपर सलूशन दे रहे है साथ ही मॉडल पेपर डाउनलोड किंक दे रहे जिससे आप प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते है.

बार्षिक परीक्षा  2019 

कक्षा 10 

बिषय हिंदी

निर्देश :

(1) वरतुनिष्ठ प्रश्न सबसे पहले हल कीजिए । 

(2) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं । 

प्रत्येक प्रश्न के लिये एक-एक अंक (1x5x5=25निर्धारित है । 

(3) प्रश्न क्रमांक 6 से 16 तक प्रत्येक के लिए दो-दो अंक निर्धारित हैं ।

प्रत्येक का उत्तर लगभग 30 शब्दों में लिखिए ।

(4) प्रश्न क्रमांक 17 से 19 तक प्रत्येक के लिए तीन-तीन अंक निर्धारित हैं शब्द सीमा 30 से 75 शब्द है । 

(5) प्रश्न क्रमांक 20 से 25 तक प्रत्येक के लिए चार-चार अंक निर्धारित हैं । शब्द सीमा 75 से 120 शब्द है । 

(6) प्रश्न क्रमांक 26 एवं 27 के लिए पाँच-पाँच अंक निर्धारित हैं ।

शब्द सीमा 120 से 150 शब्द है । 

(7) प्रश्न क्रमांक 28 के लिए (7+3=10) दस अंक निर्धारित हैं । “अ” के लिए 7 अंक तथा __”व” के लिए 3 अंक । शब्द सीमा 200 से 250 शब्द है । 

(8) प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं ।

1 निम्नलिखित कथनों के सही विकल्प चुनकर लिखिए – 

(i) सूरदास भक्त हैं – 

(क) कृष्ण के (ख) राम के 

(ग) शिव के (घ) ब्रह्म के 

(ii) बूढ़े किसान ने राष्ट्रपति को उपहार में भेंट किया –

(क) फल (ख) मिठाई 

(ग) रुपया (घ) शहद 

(iii) भगिनी निवेदिता पर लिखे गये ‘संस्मरण’ के लेखक हैं –

(क) डा. श्याम सुन्दर दुबे (ख) अजहर हाशमी

(ग) डा. यतीन्द्र अग्रवाल (घ) प्रवाजिका आत्मप्राणा 

(iv) जो दूसरों का उपकार मानता हो, के लिए एक शब्द है –

(क) कृतघ्न (ख) उदार 

(ग) निष्ठुर (घ) कृतज्ञ

(v) श्रृंगार रस का स्थायी भाव है –

(क) रौद्र (ख) रति 

(ग) निर्वेद (घ) अद्भूत . .

2 निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द का चयन कर कीजिए –  1×5-5

(i) लोक संस्कृति का जन्म …………… में हुआ । (नगरों में / गाँवों में

(ii) विरह और वेदना की कवयित्री …..है । (महादेवी वर्मा / सुभद्रा कुमारी चौहान) 

(iii) नकुल की माता का नाम ____ था । (कुंती | माद्री

(iv) चौपाई छंद में ___ मात्रायें होती है । (सोलह / चौबीस) 

(v) द्विगु समास का उदाहरण ___ है । (नीलकण्ठ / पंचवटी)

3 निम्नलिखित वाक्यों के लिये सत्य | असत्य लिखिए –

(i) सूरदास वात्सल्य रस के सम्राट हैं। T

(ii) गाँवों के आदमी निरक्षर भले ही हों सुसंस्कृत होते हैं। T

(iii) नर्मदा का उद्गम स्थल नासिक है। F

(iv) रात-दिन द्विगु समास का उदाहरण है। F

(v) खण्ड काव्य मुक्तक काव्य का एक भेद है। F 

4 निम्नलिखित वाक्यांशों का मिलान कर सही जोड़ी बनाइये –  1×5=5

‘(i) पथ की पहचान (क) सोलह कलाओं के अवतार 

(ii) श्रीकृष्ण (ख) विच्छेद 

(iii) नर्मदा (ग) अमरकंटक 

(iv) संधि को तोड़ना (घ) 33

(v) संचारी भावों की संख्या (ड) हरिवंशराय बच्चन

5  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखिए –

(i) साधु से क्या नहीं पूछना चाहिये ?

उत्तर जाति 

(ii) शिवाजी के पुत्र का नाम क्या था? 

उत्तर संभाजी

(iii) भगिनी निवेदिता का मूल नाम क्या था ? 

उत्तर मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल था

(iv) जिसके समान दूसरा ना हो। 

उत्तर  अद्वितीय

(v) जहाँ नायक नायिका के विरह का वर्णन हो वहाँ कौन-सा रस होगा?

उत्तर वियोग

6 अवगुणों पर ध्यान ना देने के लिये सूरदास जी किससे प्रार्थना करते है ?

अथवा .

श्रद्धा का गायन स्वर किस प्रकार का है?

उत्तर प्रभु श्रीकृष्ण 

7    भ्रामरी किसका अभिनंदन करती है?

अथवा

कवि ने हिमालय की झीलों में किसको तैरते देखा?

उत्तर भ्रामरी उसी का अभिनन्दन करती है,जो व्यक्ति युद्ध क्षेत्र में जाकर तलवार की चोट खाकर रक्त का टीका माथे पर लगाता है।

8 कवि पद्माकर के अनुसार वनों बागों में किसका विस्तार है?

. अथवा

तुलसीदास जी के मन मंदिर में सदैव कौन विहार करता है?

उत्तर  कवि के अनुसार ‘वनों और बागों’ में बसन्त ऋतु का विस्तार है।

9 मोम के बंधन सजीले से कवयित्री का क्या आशय है?

.

.

 अथवा  

बिना विचारे काम करने से क्या हानि होती है?

उत्तर मोम के बन्धन सजीले’ से कवि का आशय सांसारिक आकर्षणों से है।

10 कल्याण की राह कविता में कवि किसके साथ चलने की बात कह रहे हैं ?

अथवा

कबीर ईश्वर से क्या माँगते हैं ?

उत्तर कल्याण की राह कविता में कवि नरेश मेहता ने सूरज के साथ चलने की बात की है।

11 हिन्दी की प्रथम कहानी का नाम एवं उसके कहानीकार का नाम लिखिए।

अथवा 

हिन्दी की प्रथम एकांकी का नाम एवं उसके एकांकीकार का नाम लिखिए।

उत्तर हिन्दी की प्रथम कहानी ”इन्दुमती” को माना गया है इसके कहानीकार किशोरीलाल गोस्वामी जी है।

12 तेजस्वी पुरुष लाला लाजपतराय के चरित्र की दो विशेषतायें लिखिए।

अथवा

आधुनिकता सम्प्रदाय का विरोध क्यों करती है?

उत्तर उत्तर: तेजस्वी पुरुष लाला लाजपत राय की दो विशेषताएँ थीं-एक तो वे अपनी लेखनी द्वारा देश के लोगों में ओज का संचार करते थे, दूसरे वे जन सभाओं में अपनी तेजस्वी वाणी द्वारा लोगों में उत्साह का संचार किया करते थे।

13 असत्य किन परिस्थितियों में सत्य से बड़ा हो जाता है?

अथवा…

पंचभूत और पंचगव्य में क्या अंतर है?

उत्तर धर्म की रक्षा यदि असत्य से होती है तो असत्य सत्य से बड़ा हो जाता है।

14 सुश्रुत संहिता में शल्य चिकित्सा की कौन-कौन सी विधियों का वर्णन किया गया है ?

अथवा

यक्ष के संसार में सबसे बड़े आश्चर्य संबंधी प्रश्न पर युधिष्ठिर ने क्या उत्तर दिया?

उत्तर सुश्रुत संहिता में शल्य क्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी है। इसमें कुल 120 अध्याय हैं और इनको 6 भागों में बाँटा गया है-सूत्रस्थान, निदानस्थान, शरीरस्थान, चिकित्सास्थान, कल्पस्थान और उत्तरस्थान सुश्रुत संहिता में शल्य चिकित्सा की विधियों की महत्त्वपूर्ण जानकारी है। इसके अतिरिक्त शल्य यन्त्रों का भी वर्णन है।

15 निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए –

(i) तुम्हें अपना कार्य करना चाहिये। (आज्ञावाचक) 

(ii) सीता गाना गाती है । (आश्चर्यबोधक)

उत्तर (i) तुम अपना कार्य करो। (आज्ञावाचक)

(ii) ये क्या सीता गाना गाती है । (आश्चर्यबोधक)

अथवा

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए — .

(i) सेठ ज्वाला प्रसाद अच्छा महाजन थे। . 

(ii) सोनू को फेल होने की आशा है।

18 निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए :

(i) आँख लगना

(ii) नौ दो ग्यारह होना 

(iii) अक्ल का दुश्मन

अथवा

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिये एक शब्द लिखिए : 

(i) जिसका कोई आकार ना हो। 

(ii) दोपहर के पहले का समय। 

(iii) जानने की इच्छा।

उत्तर i) आँख लगना :-

झपकी आना (टीचर पढ़ा रही थी ओर रामू की आँख लग गई)

(ii) नौ दो ग्यारह होना :-

भाग जाना (बिल्ली को देख चूहा नौ दो ग्यारह होना)

(iii) अक्ल का दुश्मन :-

मूर्ख, (रमेश को कितना भी समझाओ, वह समझने वाला नहीं वह अक्ल का दुश्मन जो है।)

19  छंद किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं?

अथवा 

स्थायी भाव और संचारी भाव में अंतर बताइए।

उत्तर  जि स रचना में मात्राओं और वर्णों की विशेष व्यवस्था तथा संगीतात्मक लय और गति की योजना रहती है, उसे ‘छन्द’ कहते हैं  छन्द के प्रकार

छन्द चार प्रकार के होते हैं-

वर्णिक

मात्रिक

उभय

मुक्तक या स्वच्छन्द

20 प्रगतिवादी काव्य की दो विशेषतायें लिखिए, दो प्रगतिवादी कवियों के नाम तथा उनकी एक-एक रचना लिखिए।

उत्तर प्रगतिवादी काव्य की विशेषताएं या प्रवृत्तियाँ- प्रगतिवादी छायावाद के कोमल स्वप्नों का यथार्थ की कटुता से छिन्न-भिन्न करके काव्य जगत में अवतारित हुआ था। इसलिए वह जीवन के अधिक निकट है। प्रगतिवादियों ने आदर्श के तरह वायुमण्डल यथार्थ धरती पर उतरकर जनजीवन की जीती जागती प्रतिभा को काव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया है।

प्रगतिवाद के प्रमुख कवि एवं उनकी रचनाएँ

नागार्जुन रचनाएँ; युगधार, सतरंगे पंखो वाली, प्यासी पथराई आँखें।

केदारनाथ अग्रवाल रचनाएँ; युग की गंगा, फूल नही रंग बोलते है, नींद के बादल।

शिवमंगलसिंह सुमन …

त्रिलोचन …

रांगेय राघव .

सुमित्रानंदन पंत …

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

अथवा 

प्रयोगवादी काव्य की दो विशेषतायें लिखिए, दो प्रयोगवादी कवि एवं उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए। 

उत्तर 

21 रेखाचित्र किसे कहते हैं? दो रेखाचित्रकारों के नाम तथा उनकी एक-एक कृति का नाम लिखिये।

अथवा 

जीवनी और आत्मकथा में अंतर लिखिए। (कोई तीन)

उत्तर ‘हिंदी साहित्य कोश’ में रेखाचित्र की परिभाषा कुछ इस प्रकार है- “रेखाचित्र किसी व्यक्ति, वस्तु, घटना या भाव का कम से कम शब्दों में कथन भावपूर्ण एवं जीवनयुक्त, चित्र बनाना। है।” रेखाचित्र एक भावप्रधान रचना है, जिसमें एक ही वस्तु विषय का भावप्रवण, मार्मिक एवं प्रभावी किंतु शाब्दिक रेखाओं में चित्र बनान होता है।

22 जयशंकर प्रसाद अथवा तुलसीदास की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के

आधार पर लिखिए : 

(i) दो रचनाएँ 

(ii) भावपक्ष – कलापक्ष 

(iii) साहित्य में स्थान

23 वासुदव शरण अग्रवाल अथवा रामवक्ष बैनीपुरी का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित

बिन्दुओं के आधार पर लिखिए :

(i) दो रचनाएँ 

(ii) भाषा-शैली 

(ii) साहित्य में स्थान

उत्तर 1. कामायनी (महाकाव्य)

2. करुणालय (गीत नाट्य)

 

भाव पक्ष –

प्रसाद जी का भाव क्षेत्र व्यापक है। उनके भाव पक्ष को निम्न बिंदुओं में प्रस्तुत किया जा सकता है –

1. प्रेम एवं सौंदर्य का चित्रण – प्रसाद जी मुख्यतः प्रेम और सौन्दर्य के उपासक हैं। प्रसाद जी द्वारा व्यक्त सौंदर्य में बाह्य और आंतरिक सौंदर्य का अद्भुत सामंजस्य है। कामायनी का यह उदाहरण देखिए –

घिर रहे थे घुँघराले बल अंस अवलंबित मुख के पास,

नील घनशावक- से सुकुमार सुधा भरने को विधु के पास ।

2. नारी के प्रति सम्मान का भाव :- प्रसाद जी की रचनाओं में नारी के प्रति श्रध्दा एवं सम्मान के भाव है ।

3. अनुभूति की गहनता :- प्रसाद जी के काव्य में अनुभूति की गहनता विद्यमान है । आंसू का यह प्रसंग दृष्टव्य है।

 

“रो-रो कर सिसक-सिसक कर,

        कहता मैं करुण कहानी,

तुम सुमन नोचते सुनते,

        करते जाते अनजानी।”

 

 

इसके अतिरिक्त आपकी रचनाओं में कल्पना का अतिरेक, रहस्यवाद, दार्शनिक चिंतन तथा वेदना की अभिव्यक्ति के स्वर समाहित हैं।

कला पक्ष-

1. भाषा :- प्रसाद जी के काव्य की भाषा संस्कृतनिष्ठ, व्याकरण सम्मत, परिष्कृत एवं परिमार्जित खड़ी बोली है। आपने प्रथम काव्य संग्रह ‘चित्राधार’ की रचना ब्रज भाषा में की है। इसके बाद समस्त काव्य रचना शुध्द ,साहित्यिक खड़ी बोली में किया है।

2. अलंकार :- प्रसाद जी की रचनाओं में अलंकारों का प्रचुर मात्रा में प्रयोग किया है। आप सहज एवं स्वाभाविक अलंकार योजना के पक्षधर हैं। आपके काव्य में उपमा, रूपक, मानवीकरण, विशेषण विपर्यय आदि अलंकारों का आकर्षक प्रयोग हुआ है ।

 

3. छंद योजना :- प्रसाद जी ने काव्य रचना का प्रारंभ सवैया एवं कवित्त छंदों से किया किन्तु बाद में आपने गीत- शैली एवं अतुकांत छंद में काव्य रचना की। आपने नवीन छंदों का निर्माण भी किया।

साहित्य में स्थान :  

 

भाव पक्ष एवं कला पक्ष की दृष्टि से प्रसादजी का काव्य उच्चकोटि का है। आपके काव्य में इतिहास, दर्शन एवं कला का मणिकांचन संयोग देखा जा सकता है। छायावाद के जनक जयशंकर प्रसादजी का हिंदी साहित्य के आधुनिक रचनाकारों में विशिष्ट स्थान है।

24 निम्नलिखित में से किसी एक पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या लिखिए :

फिरि-फिरि चित उत ही रहतु टूटी लाज की लाव। 

अंग-अंग छवि झऔर में भयो भौंर की नाव॥

अथवा

भर रही कोकिला इधर तान, 

मारु बाजे पर उधर गान, 

है रंग और रण का विधान, 

मिलने आये हैं आदि अंत, 

वीरों का कैसा हो वसंत?

उत्तर 

25 निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश की व्याख्या सन्दर्भ प्रसंग सहित लिखिए :

मैंने जो कुछ जीवन में अध्ययन और अनुभव से सीखा है, वह यही कि महत्व किसी कार्य की विशालता में नहीं है, उस कार्य को करने की भावना में है, बड़े से बड़ा कार्य हीन है यदि उसके पीछे अच्छी भावना नहीं है और छोटे से छोटा कार्य भी महान है यदि उसके पीछे अच्छी भावना है।

26 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

स्वार्थ और परमार्थ मानव की प्रवृतियाँ हैं । हम अधिकतर सभी कार्य अपने लिये करते हैं, ‘पर’ के लिये सर्वस्व बलिदान करना ही सच्ची मानवता है। यही धर्म है यही पुण्य है। इसे ही परोपकार कहते हैं। प्रकृति हमें निरंतर परोपकार का संदेश देती है। नदी दूसरों के लिये बहती है। वृक्ष मनुष्यों को छाया तथा फल देने के लिए ही धूप आँधी वर्षा और तूफानों में अपना सब कुछ बलिदान कर देते हैं। 

प्रश्न : (i) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए। 

(ii) सच्ची मानवता क्या है? 

(iii) वृक्ष हमें परोपकार का संदेश कैसे देते हैं ? 

(iv) उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।

27 परीक्षा काल में ध्वनि-विस्तारक यन्त्रों के बजाने पर रोक लगाने हेतु जिलाधीश को प्रार्थना पत्र लिखिए।

. अथवा 

अपने बड़े भाई की शादी में अपने मित्र को आमंत्रित करने के लिये पत्र लिखिए।

28 (अ) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर सारगर्भित निबंध लिखिए : (200 से 250 शब्दों में) (i) साहित्य और समाज। 

(ii) आधुनिक भारत में नारी। 

(iii) जल ही जीवन है। 

(iv) विज्ञान के बढ़ते चरण।

(v) वन संरक्षण। 

(ब) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा लिखिए :

(i) बेटी बचाओ (ii) आतंकवाद


MP Board 2022 Class 10th Hindi Model Question Paper Download – Click Here


Leave a Comment