MP Board Class 12th History question paper 2022 | कक्षा 12वीं इतिहास पेपर 2022 PDF

Join

Table of Contents

 MP Board Class 12th History question paper 2022

MP Board Class 12th History question paper 2022 : नमस्कार दोस्तों माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा कक्षा 12 इतिहास वार्षिक परीक्षा 2022 का पेपर 28 फरवरी 2022 को आयोजित किया जायेगा दोस्तों आपके पास तैयारी करने के लिए कुछ ही समय शेष है कम समय में आप अच्छे अंक कैसे लाये इसके लिए हम आपको कम्पलीट मटेरिअल देने वाले है जिसे आपको पढना है दोस्तों आपको बता दे की इस बर्ष कोरोना के कारण स्कूल नहीं लग पाए जिसके लिए आपके सिलेबस में कमी कर दी गई है आपको न्यू ब्लू प्रिंट से ही अपने एग्जाम की तैरारी कराना है  MP board class 12th History question paper 2022 की तैयारी के आपको हम मोस्ट इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन दे रहे है.

MP Board Class 12th History question paper 2022 कैसा आएगा 

दोस्तों आपको बता दे की इस बर्ष कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड द्वारा कुछ चैप्टर को कक्षा 12th इतिहास वार्षिक परीक्षा 2022 सिलेबस से हटा दिया गया है अब आपको उन चैप्टर को नहीं पढना है केवल आपको उन चैप्टर को ही अच्छे से तैयार करना है जो आपके सिलेबस में है MP Board Class 12 इतिहास question paper 2022 इस बर्ष 80 अंक का होगा और आपका 20 अंक का प्रोजेक्ट होगा कुल 100 अंक का पेपर होगा जिसके अंक आपको स्कूल द्वारा दिए जायेगे. 

Details : MP Board 12th History Paper 2022 

Board MP Board
Class 12th
Subject History
Exam Date 28 Feb 2022
Exam Time 10:00 AM – 01:00 PM
Exam mode Offline
Medium Hindi/English
Conducted By MPBSE Education Department
Query MP Board 12th History Question Paper 2022
Official Website mpbse.nic.in

Most imp : MP Board Class 12th History question paper 2022 

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए-

(1) भारत में मुगल साम्राज्य का संस्थापक कौन था ?

Ans. बाबर

(2) बंगाल में भू-राजस्व सम्बन्धी स्थायी बन्दोबस्त’ (इस्तमरारी बन्दोबस्त) कब लागू किया गया था ?

Ans. 1793 ई.,

(3) ‘राइटर्स बिल्डिंग’ कहाँ स्थापित थी? 

Ans. कलकत्ता

(4) महात्मा गाँधी ने करो या मरो’ का नारा किस आन्दोलन में दिया था ?

Ans. भारत छोड़ो आन्दोलन

(5) “सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा” की रचना किसने की थी ? 

Ans. मोहम्मद इकबाल

(6) संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?

Ans. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए(1) वीर शैव सम्प्रदाय के प्रवर्तक ………थे। 

(2) गुरुनानक जी का जन्म कार्तिक मास की ……. के दिन हआ था। 

(3) राजमहल की पहाड़ियों के आस-पास रहने वाले लोगों को …….” कहा जाता 

(4) औपनिवेशिक शहरों में भारतीयों की बस्ती को ……. कहा जाता था। 

(5) प्रारम्भ में बम्बई ……द्वीपों का समूह था। का समूह था। 

(6) भारत का विभाजन वर्ष ………’ में हुआ था। 

(7) मुस्लिम लीग की स्थापना वर्ष ………. में की गई थी। 

उत्तर-(1) बासवन्ना, (2) पूर्णिमा, (3) पहाड़िया, (4) ब्लैक टाउन, (5) सात, (6) 1947 ई., (7) 1906 ई.। प्रश्न 3. सही जोड़ियाँ बनाइए

‘अ’ ‘ब’ 

(1) विचित्रवीर्य   (iv) हस्तिनापुर के राजा   

(2) सिद्धार्थ (iii) महावीर स्वामी के पिता 

(3) शुद्धोधन (v) महात्मा बुद्ध के पिता 

(4) अबुल फजल (vi) मुगलकालीन दरबारी इतिहासकार

(5) शूरसेन (i) मथुरा

(6) गान्धार (ii) तक्षशिला 

प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द अथवा वाक्य में लिखिए

(1) मुद्राओं के अध्ययन को क्या कहा जाता है ? 

(2) गुप्त वंश के पहले प्रसिद्ध सम्राट का नाम लिखिए।

(3) ‘रामचरितमानस’ के रचनाकार कौन थे ? 

(4) जैन धर्म में कितने तीर्थंकर हुए ? 

(5) बंगाल में भक्ति आन्दोलन से सम्बन्धित एक सन्त का नाम लिखिए। 

(6) ‘दामिन-ए-कोह’ नामक भू-भाग पर किसे बसाया गया था ? 

(7) ‘विक्टोरिया टर्मिनस’ के निर्माण में कौन-सी स्थापत्य शैली का प्रयोग किया गया ____था ? 

उत्तर-(1) मुद्राशास्त्र, (2) चन्द्रगुप्त प्रथम, (3) गोस्वामी तुलसीदास, (4) चौबीस, (5) चैतन्य महाप्रभु, (6) संथालों को, (7) नव-गॉथिक शैली।

 प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों में सत्य/असत्य लिखिए- 

(1) सोने के सिक्कों का सर्वप्रथम प्रचलन मौर्य शासकों द्वारा किया गया। 

(2) मनुस्मृति हिन्दू-विधि पर सर्वाधिक प्रमाणिक ग्रन्थ माना जाता है। 

(3) अलवार और नयनार सन्तों ने तत्कालीन जाति-प्रथा का विरोध किया था।

(4) महात्मा गाँधी के राजनीतिक गुरु मदन मोहन मालवीय थे। 

(5) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गाँधी काँग्रेस प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए थे। 

(6) महात्मा गाँधी ‘हिन्दुस्तानी’ को राष्ट्रभाषा बनाना चाहते थे। 

उत्तर-(1) असत्य, (2) सत्य, (3) सत्य, (4) असत्य, (5) सत्य, (6) सत्य। 

प्रश्न 6. अशोक ने धर्म महामात्रों की नियुक्ति किस उद्देश्य से की थी? 

अथवा 

ब्राह्मी लिपि के महत्त्व पर प्रकाश डालिए। 

प्रश्न 7. धर्मशास्त्रों के अनुसार ब्राह्मणों की दो आदर्श जीविकाओं का उल्लेख कीजिए। 

अथवा 

‘पितृवंशिकता’ से आपका क्या तात्पर्य है ? 

प्रश्न 8. महात्मा बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित कोई चार स्थानों का उल्लेख कीजिए। 

अथवा 

बौद्ध धर्म के ‘चार आर्य सत्य’ कौन-कौन से हैं ? 

प्रश्न 9. बौद्ध धर्म और जैन धर्म की दो समानताएँ लिखिए। 

अथवा 

जैन धर्म तथा बौद्ध धर्म में कोई दो अन्तर लिखिए। 

प्रश्न 10. कश्मीरी शैव धर्म के बारे में आप क्या जानते हैं ?

अथवा 

वीर शैव परम्परा का सूत्रपात कब और कहाँ हुआ था ? इसके प्रवर्तक कौन थे? 

प्रश्न 11. बंगाल में इस्तमरारी बन्दोबस्त किसने और कब लागू किया था ? 

अथवा 

बम्बई दक्कन में अंग्रेजों द्वारा लागू की गई राजस्व प्रणाली का नाम बताइए। 

प्रश्न 12. लॉर्ड वेलेजली के कलकत्ता से जाने के बाद नगर-नियोजन कार एजेन्सी ने संभाला, उसका नाम लिखिए। उसका यह नाम क्यों रखा गया ? 

अथवा 

दुवाश कौन थे ? वे मद्रास में क्या करते थे ? 

प्रश्न 13. महात्मा गाँधी ने भारत में सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग कहाँ और कब था? 

अथवा

भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान महात्मा गाँधी ने कौन-सा नारा दिया था ? 

प्रश्न 14. स्वतन्त्र भारत के नये संविधान को 26 जनवरी, 1950 ई. से क्यों लागू किया गया था ?

अथवा 

संविधान प्रारूप समिति का गठन कब किया गया था और इसके अध्यक्ष कौन थे?

प्रश्न 15. संविधान की ‘उद्देशिका’ या ‘प्रस्तावना’ की कोई चार प्रमुख बातें अपने शब्दों में लिखिए।

अथवा 

संविधान सभा में प्रान्तों को अधिक शक्तियाँ देने के विरोध अथवा मजबूत केन्द्र के पक्ष में दिए गए कोई दो तर्क लिखिए।

प्रश्न 16. छठी से चौथी शताब्दी ई. पू. में मगध एक शक्तिशाली राज्य के रूप में किन कारणों से विकसित हुआ ? 

अथवा 

अशोक के ‘धम्म’ की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। 

प्रश्न 17. जैन धर्म की महत्वपूर्ण शिक्षाओं को संक्षेप में लिखिए। 

अथवा 

बौद्ध संघ के विषय में आप क्या जानते हैं ? संक्षेप में लिखिए। 

प्रश्न 18. मुगलकालीन सिंचाई के साधनों के विषय में आप क्या जानते हैं ? वेवेचना कीजिए। 

अथवा 

16वीं-17वीं शताब्दी में कृषि उत्पादन को किस हद तक महज गुजारे के लिए खेती कह सकते हैं ? अपने उत्तर के कारण स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 19. कांग्रेस ने पंजाब को दो भागों में विभाजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी क्यों दी ? स्पष्ट कीजिए। 

अथवा 

‘वेवल योजना’ के बारे में आप क्या जानते हैं ? संक्षेप में विवरण लिखिए। 

प्रश्न 20. सूफी सन्तों ने अपने सम्पर्क किस भाषा के माध्यम से बढाए ? विस्तार से बताइए। 

अथवा 

भक्ति आन्दोलन का सामाजिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा ? संक्षेप में लिखिए।

प्रश्न 21. 1857 ई. के विद्रोह के पश्चात् अंग्रेजों ने अपनी बस्तियों की सुरक्षा को लेकर कौन-कौन से कदम उठाए ? संक्षेप में लिखिए। 

अथवा 

औपनिवेशिक काल में शहरों के मानचित्रों की उपयोगिता पर प्रकाश डालिए। 

प्रश्न 22. नमक कानून स्वतन्त्रता संघर्ष का महत्त्वपूर्ण मुद्दा क्यों बन गया ? 

अथवा 

किसान महात्मा गाँधी को किस तरह देखते थे? 

प्रश्न 23. भारत के मानचित्र पर बौद्ध स्थलों-लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, साँची और अमरावती को अंकित कीजिए। 

अथवा 

भारत के मानचित्र पर ब्रिटिश कालीन महत्वपूर्ण शहरों-मद्रास (चेन्नई), कलकत्ता (कोलकाता), बम्बई (मुम्बई), सूरत और दिल्ली को अंकित कीजिए।

how to Solve MP Board Class 12th History question paper 2022 

यदि आप MP Board Class 12th History question paper 2022 अच्छे अंक लाना चाहते है तो आपको पता होना चाहिए की पेपर कैसे हल करे दोस्तों आपको सबसे पहले निदेश पढ़ लेना है.
महत्वपूर्ण निर्देश :
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। 
  • प्रश्न क्रमांक 5 से 19 तक प्रत्येक में आन्तरिक विकल्प दिये गये हैं।
  • प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक प्रत्येक प्रश्न पर 7 अंक तथा प्रत्येक उपप्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है । 
  • प्रश्न क्रमांक 5 से 12 तक प्रत्येक के 2 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 30 शब्द) 
  • प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न के 3 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 75 शब्द) 
  • प्रश्न क्रमांक 17 के लिये 4 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 120 शब्द) 
  • प्रश्न क्रमांक 18 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न के 5 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा 150 शब्द)
  • कक्षा 12th History प्रश्न पत्र को ध्यान पूर्वक पढ़े.
  • यदि पेपर आपको कठिन लगता है तो निराश नहीं होना है.
  • आपको पेपर देते समय सकारात्मक रहना है.
  • सबसे पहले जो प्रश्न आपको अच्छे से आते है उनको हल करें. 
  • ओब्जेक्टिव प्रश्न अच्छे से करें इससे आपका स्कोर बढ़ने वाला है.
  • उत्तर कॉपी के दोनों ओर लिखें.
  • हैडिंग हमेशा पेज के बीच में लिखे और अंडर लाइन कर दे.
  • सब हैडिंग भी अंडर लाइन कर दे जिससे अच्छा प्रभाव पढता है.
  • एग्जाम लिखते समय blue और black पेन का प्रयोग करें .
  • रफ कार्य कॉपी में अलग करें और ऊपर लिख दे रफ कार्य.
  • उस प्रश्न के उत्तर को अधिक समय बर्बाद न करें जिसे आप नहीं जानते हैं।
  • उत्तर सरल और अपनी भाषा में लिखें
  • दो प्रश्नों के उत्तर देते समय कुछ स्थान छोड़ देना चाहिए।

Leave a Comment