MP Board Class 12th Bio(जीव विज्ञान ) Half yearly paper 2021

Join

 

 कक्षा 12 जीव विज्ञान अर्धवार्षिक परीक्षा पेपर 2021

हेल्लो दोस्तों इस पोस्ट में हम आपके लिए कक्षा 12 जीव विज्ञान का अर्धवार्षिक परीक्षा का पेपर लेकर आ चुके है जो की आपकी एग्जाम में काफी महत्बपूर्ण होने वाला है दोस्तों आपको इस पेपर को अच्छे से सोल्व करना है दोस्तों यदि आप Class 12th Bio(जीव विज्ञान ) Half yearly paper 2021 डाउनलोड करना चाहते है तो आपको विमर्श पोर्टल लॉग इन करना होगा इस वर्ष आपकी एग्जाम 29 नबम्बर से शुरू होने जा रही है जो की दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक चलेगी दोस्तों  इस बर्ष क्लास 9 से 12 तक होने वाली  अर्धवार्षिक परीक्षा दो शिफ्ट में होने वाले पहली सुबह और दूसरी दोपहर में जिसके लिए अभी हमारे पास केवल 10 दिन का समय शेष रह गया है सभी स्टूडेंट एग्जाम में बेहतर स्कोर कर सके इसके लिए हम क्वेश्चन पेपर सलूशन के साथ लेकर आ चुके है जो अप हमारी वेबसाइट और YouTube चेनल पर देख सकते है. 

दोस्तों आपको बता दे इस बर्ष न्यू ब्लू प्रिंट द्वारा आपका पेपर आने वाला है. 

  • प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। 
  • सही विकल्प 06 अंक, 
  • रिक्त स्थान 07 अंक, 
  • सही जोड़ी 06 अंक, 
  • एक वाक्य में उत्तर 07 अंक, 
  • सत्य असत्य 06 अंक, संबंधी प्रश्न होंगे। 

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2021-22

कक्षा – 12 

बिषय – जीव विज्ञान 

समय 3 hr पूर्णांक 70 

—————————————————————————–

निर्देश – 

  • सभी प्रश्न अनिवार्य है |
  • प्रश्न क्रमांक 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है | प्रत्तेक प्रश्न के अंतर्गत सात उप – प्रश्न दिए गए है|
  • प्रश्न क्रमांक 5 से 19 तक प्रत्तेक प्रश्न में आन्तरिक विकल्प दिए गए है |
  • सभी प्रश्नों के अंक उनके सम्मुख अंकित है |
  • आवश्कतानुसार चित्र बनाइये |

——————————————————————————(1) सही विकल्प चुनकर लिखिए – 7x 1 =7


              (a) कवक जगत में अलैगिक प्रजनन किस विधि से होता है 

                   1. विखंडन                 2. मुकुलन 
                   3.    जैम्यूल 4. कोनिडिया |

    (b) अध्यावरणों से घिरा हुआ कोशिकाओं का एक पुंज होता है – 

  1.निभाग         2. बीजाण्डकाय

3.  भ्रूणकोष 4. बीजांड 

    (c) निम्न में से कौन सी नर सहायक ग्रंथि नहीं है –

1. शुक्राशय 2. तुम्बिका 

3. प्रोस्टेट         4. बल्वोयूरेथ्रल ग्रंथि 

    (d) ‘सहेली’ है – 

1. मुखीय गर्भनिर    2. डायाफ्राम का प्रकार 

3. महिलाओं हेतु बन्ध्यकरण शल्य क्रिया 4. अन्तः गर्भाशयी युक्ति 

      (e) जेनेटिक कोड में समापन कोडॉन है – 

1. UAA, 2. UAG

3. UGA 4. उपरोक्त सभी 

      (f) लीवर सिरोसिस उत्पन्न करने वाला कारक है – 

                    a.वसा b. विटामिन 

       c. तम्बाकू d. एल्कोहलिज्म 

    (g) वायुमंडलीय N2 का स्थिरीकरण करने वाला स्वतंत्रजीवी जीवाणु है –

            a.स्ट्रेप्टोकोकर b. एजोटोबैक्टर 

            c. स्टेफाइलोकोकस d. स्यूडोमोनास

2. सही विकल्प चुनकर लिखिए – 7x 1 =7

(a) परिवार नियोजन कार्यक्रम को अब ……नाम से जाना जाता है।

(b) आकारिकीय व आनुवंशिक रूप से समान जीव .. कहलाते हैं। 

(c) 18वें अलिंग सूत्र की ट्राइसोमिकता से मनुष्य में ………… हो जाता है।

(d) माइक्रोस्पोरम व ट्राइकोफाइटॉन जैसे कवक मनुष्य में ……. रोग उत्पन्न कर देते है |

(e) जैव नियन्त्रण में प्रयुक्त अधिकांश बैक्यूलोवाइरस वंश …….. से सम्बन्धित है |

3. सही जोड़ी बनाइये – 7x 1 =7

  • कुकरबिट, नारियल a. विभ्रमकारी 
  • डिस्ट्रोफिन b. मुक्तजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकारक 
  • जीव का अनुवांशिक संगठन c. जलोद्भिद 
  • LSD d. हुम्युरिल 
  • एजोस्पाइरियल e. मनुष्य की सबसे बड़ी जीन 
  • मानव निर्मित इन्सुलिन f. उभयलिंगाश्रयी 
  • सिरेटोफिल्लम g. जीनोटाइप 

4. सत्य/असत्य बताइए – 7x 1 =7

  • बाहदल, दल पत्र, पुंकेसर पुष्पी पादपो के द्विगुणित भाग है |
  • घास कुल के पौधों में बीजपत्र को प्रशल्क या स्कुटेलम कहते है |
  • भारत सरकार ने सन 1971 में प्रेरित गर्भपात को मान्यता प्रदान की |
  • एल्केप्टोन्यूरिया एक गुणसूत्रीय विकार है |
  • नाभिकीय अम्लो की इकाई न्युक्ल्योसाइड कहलाती है |
  • सभी प्रकार के सूक्ष्मजीव भोजन की गुणवत्ता को खराब करते है |
  • DNA लाइगेज जेनेटिक इंजीनियरिंग में प्रयोग नहीं होता |

5. एक शब्द में उत्तर दीजिये – 

(i) किन्हीं दो द्विलिंगी जन्तुओं के नाम लिखिए।

(ii) मनुष्य में 8 से 16 कोरक खण्डों वाला ठोस गेंद जैसा भ्रूण क्या कहलाता है ?

(iii) ग्रिफिथ ने रूपान्तरण प्रयोग हेतु किस सूक्ष्मजीव का प्रयोग किया ?

(iv) किसी ऐसे संक्रमणकारी का नाम लिखिए जिसमें न तो डी.एन.ए. पाया जाता है और न ही आर.एन.ए.।

(v)मैलिगनेंट मलेरिया का क्या कारण है ?

(vi) डी.एन.ए. अणु को काटने वाले एंजाइम कहलाते हैं।

(vii) पहली ट्रांसजेनिक गाय रोजी की क्या विशेषता थी? 

निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिये 

  • शुक्रजनन की प्रक्रिया के नियमन में शामिल हॉर्मोनों के नाम बताइए।
  • जनसंख्या नियंत्रण हेतु किए गए तीन महत्वपूर्ण राजकीय कार्यों का उल्लेख कीजिए।
  • पुष्पी पादपों के लिए बीज निर्माण का क्या जैविक महत्त्व है
  • किरचाप का नियम क्या है 
  • ऐसा क्यों कहा जाता है कि नर फल मक्खी (ड्रोसोफिला) व मादा मुर्गी विषम युग्मकी हैं तथा मादा फल मक्खी व नर मुर्गा समयुग्मकी हैं ?
  • जैविक (जैव रासायनिक) ऑक्सीजन माँग किसे कहते हैं ?
  • जीन क्लोनिंग का क्या अर्थ है ? इसका महत्त्व लिखिए।
  • पारजीनी जीवाणु क्या है ? किसी एक उदाहरण द्वारा वर्णन कीजिए।
  •  एक पुष्प में निषेचन पश्च परिवर्तनों की व्याख्या कीजिए।
  • प्रसव (पारट्यूरिशन) क्या है ? प्रसव को प्रेरित करने में कौन-कौन से हॉर्मोन शामिल होते हैं ?
  • परीक्षार्थ संकरण की परिभाषा लिखिए व चित्र बनाइए। 


Leave a Comment