MP Board 2022 : एमपी 10वीं-12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू जारी किये निर्देश

Join

Table of Contents

MP Board 2022 : एमपी 10वीं-12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू जारी किये निर्देश

नमस्कार दोस्तों  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा हाल ही में आयोजित की गई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा (MP Board 2022) की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू कर दिया गया हैं  बोर्ड का प्रयास है कि इस वर्ष एग्जाम रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जा सके. इसके लिए एमपी बोर्ड ने परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की टीम तैयार कर ली है. और कापियों के मूल्यांकन की समय सीमा तय कर दी है. दोस्तों आपको बता दे की वर्ष बोर्ड एग्जाम में कुछ प्रश्न गलत आये थे जिसके लिए बोर्ड ने अलग से दिशा निर्देश जारी किये है जिसके बारें में हम आपको विस्तार से बताने वाले है.

MP Board 2022 मूल्यांकन :  त्रुटी पूर्ण प्रश्नों के निवारण के लिए जारी किये दिशा निदेश 

प्रिय छात्रों आपको बता दे की इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वी गणित का पेपर 22 फरवरी 2022 को आयोजित कराया गया था जिसमे कुछ प्रश्न त्रुटी पूर्ण थे जिसे देखकर छात्र परेशान हो गए क्योकि सही उत्तर प्रश्न पत्र में नहीं था और छात्र खोजने की कोशिस कर रहे थे जिसका नुकसान कही न कही सीधे छात्रों को भुगतना पडा बोर्ड ने त्रुटी पूर्ण प्रश्नों के लिए अलग से दिशा निर्देश जारी कर दिए है दोस्तों आपको बता दे की त्रुटी पूर्ण पर्श्नो अपने हल किया है तब ही आपको बोनस अंक मिलेगे प्रश्न गलत किया हो या सही आपको अंक मिलेगे यदि अपने उन प्रश्नों को हल नहीं किया तो आपको अंक नहीं मिलेगे. 

हाईस्कूल  मूल्यांकन हेतु जारी किये गये महत्वपूर्ण निर्देश 

परीक्षा – हाई स्कूल
दिनांक – 22/02/2022
वर्ष – 2022
विषय – गणित
पूर्णांक – 80
प्रश्न पत्र कोड/क्रमांक एवं सेट – S – 109
त्रुटि का विवरण – प्रश्न पत्र में त्रुटि 
प्रश्न 1 (i) प्रश्न के विकल्पों में सही उत्तर नहीं है |
नोट – हल करने के प्रयास पर निर्धारित अंक दिया जावे |
प्रश्न 2 (iv) प्रश्न में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में क्रमश : ‘समान्तर श्रेणी ‘ और Arithmetic progression का उल्लेख नहीं है जिसमे भाषाई एवं विषय वस्तु अनुसार अपूर्ण जानकारी है इस कारण भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है |
नोट – हल करने के प्रयास पर निर्धारित अंक दिया जावे |
प्रश्न3 (v) प्रश्न में दोनों माध्यमों के प्रश्नों के बनावट में त्रुटि है जिसके कारण 1 से अधिक उत्तर बनते हैं और भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है।
नोट – हल करने के प्रयास पर निर्धारित अंक दिया जावे |
प्रश्न 4 (i) प्रश्न में a, b और q को परिभाषित नहीं किया गया है जिसके 1 से अधिक उत्तर बनते है और भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है | 
नोट – हल करने के प्रयास पर निर्धारित अंक दिया जावे |
प्रश्न4 (ii) हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में विषय वस्तु और भाषाई त्रुटि होने के कारण भ्रम की
स्थिति निर्मित हो रही है। इस कारण सटीक उत्तर नहीं बन पा रहा है। साथ ही हिन्दी माध्यम में यह ब्लूप्रिन्ट से हटकर एक अतिरिक्त वस्तुनिष्ठ प्रश्न हो जाता है।
नोट – हल करने के प्रयास पर निर्धारित अंक दिया जावे |
प्रश्न 5 (iii) ब्लूप्रिंट अनुसार यह प्रश्न “अध्याय 6-त्रिभुज ” से एक अतिरिक्त वस्तुनिष्ठ प्रश्न डाला गया है. साथ यह सत्र 2021-22 में कम की गई विषय वस्तु से है। इस कारण ही “अध्याय-12 वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल” के दो वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाने थे कि प्रश्न पत्र में केवल एक ही वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछा गया है।
नोट – हल करने के प्रयास पर निर्धारित अंक दिया जावे |
दोस्तों इस प्रकार आपको 6 अंक मिलने वाले है 

एमपी 10वीं-12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू जारी किये निर्देश – आदेश 

Overview : MP Board 10th Maths Paper 2022 

Board MP Board
Class 10th
Subject Maths
Exam Date 22 Feb 2022
Exam Time 10:00 AM – 01:00 PM
Exam mode Offline
Medium Hindi/English
Conducted By MPBSE Education Department
Query MP Board 10th Maths Answer Key
Official Website mpbse.nic.in

Download MP Board Class 10th Maths paper 2022 

बोर्ड के द्वारा जारी निर्देश-

फरवरी-मार्च 2022 में आयोजित होने वाली माध्यमिक परीक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 20 लाख परीक्षार्थी शामिल होना तय है जिनकी Answer Sheet  का मूल्यांकन समय सीमा में किया जाना है। यह कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु 52 जिला मुख्यालयों के मूल्यांकन केन्द्रों पर हाईस्कूल परीक्षा के लिये लगभग 14000 एवं हा. से. परीक्षा के लिये 8000 परीक्षकों की आवश्यकता होगी।

दोबारा होगी इन स्टूडेंट्स की कॉपी चेक

खास बात ये कि सबसे ज्यादा नंबर और सबसे कम नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स की कॉपियों की दोबारा जांच की जाएगी. हर पेज पर मिले नंबर को जोड़ने पर भी ध्यान रखा जाएगा. इसके अलावा ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें एक भी नंबर न मिला हो या जिनका नंबर 90 % से ज्यादा हो उनकी कॉपी दोबारा जांची जाएगी.
JOIN WHATSAPP GROUP CLICK HERE
JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
91exams Home CLICK HERE

Leave a Comment