MP Board एग्जाम 2022 छात्रों के लिए बड़ी खबर जाने कैसे होंगे इस बर्ष एग्जाम | How to get Good Marks in the Exam

 MP Board Exam 2022 : जाने कैसे होंगे इस बर्ष एग्जाम 

Join

MP Board की Class 10वीं के Exam 18 फरवरी और 12वीं के 17 फरवरी से Offline आयोजित होंगे। इस साल दोनों परीक्षाओं में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। कक्षा 10वीं  में 10 लाख से ज्यादा और 12वीं  में 7 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे. दोस्तों आपको बता दे की इस बर्ष मध्य प्रदेश में करीब 4 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एग्जाम सेण्टर पर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही छात्रों को प्रवेश दिया जा सकेगा । इस बर्ष परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद छात्रों को क्या करना है और क्या नहीं? जाने  भोपाल की सरोजिनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर की शिक्षा कविता निगम से जानते हैं केंद्र में प्रवेश के बाद क्या करना है. 

MP बोर्ड एग्जाम 2022 ओवरव्यू

·        10वीं क्लास के 10 लाख 66 हजार 791 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे।

·        12वीं क्लास में 7 लाख 14 हजार 932 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे।

·        10वीं क्लास के लिए 3 हजार 861 केंद्र बनाए गए हैं।

·        12वीं क्लास के लिए 3 हजार 586 केंद्र बनाए गए हैं।

·        287 संवेदनशील केंद्र हैं।

·        357 अति संवेदनशील केंद्र हैं।


एग्जाम सेण्टर पर कोरोना संक्रमित छात्रों के लिए अलग रूम बनाया जायेगा

अब mpboard  की परीक्षा कोरोना संक्रमित छात्र भी दे पायेगे । Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कोरोना संक्रमित और इसके लक्षण वाले स्टूडेंट्स के लिए अलग से एग्जाम देने की  व्यवस्था होगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर अलग से आइसोलेशन रूम बनाए जाएंगे जो की कोरोना संक्रमित विद्यार्थी के लिए होंगे.

एग्जाम सेण्टर पर इस तरह प्रवेश मिलेगा

·        1.केंद्र पर प्रवेश करते ही सबसे पहले विद्यार्थी को हैंड सैनिटाइज करना होगा जिसकी व्यवस्था होगी.

·       2. स्टूडेंट्स सहित गार्ड और टीचर एग्जामिनर का बॉडी टेम्प्रेचर जांचा जाएगा जिससे कोरोना का पता चल सके.

·        3. एग्जाम सेण्टर पर बोर्ड लगा होगा किस रूम में कौन सा रोल नंबर होगा, इसकी जानकारी बाहर बोर्ड आपको मिल जायेगी.

·        4. सभी छात्रों को उसी के आधार पर अपना रोल नंबर और रूम नंबर देखकर अपने परीक्षा कक्ष में जाना होगा ।

·        5. परीक्षा कक्ष में प्रत्येक सीट पर रोल नंबर लिखा रहेगा जिसे देख कर आपको अपनी शीट पर बैठना है.

·        6. इस बर्ष बोर्ड एग्जाम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हर छात्र को बैठाया जाएगा।

·        परीक्षा केंद्र में छात्र सिर्फ पेन और पेंसिल आदि ही ले जा सकते हैं।

·        7. संक्रमण के कारण स्टूडेंट पारदर्शी पानी की बोतल, सैनेटाइजर की छोटी शीशी और मास्क ले जा सकते हैं।

·       8. परीक्षा में घड़ी, मोबाइल फोन समेत परीक्षा में उपयोग नहीं आने वाला सामान बैन रहेगा।

MP Board Exam 2022 दिव्यांगों को ऐसे मिलेगी राहत

MP Board ने परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग छात्रों को कई राहत देने का फैसला किया है। इस दौरान दृष्टिहीन, मानसिक विकलांग और हाथ की हड्‌डी टूट जाने या हाथ की खराबी के कारण लिखने में असमर्थ छात्रों को ये राहत मिलेंगी। ऐसे छात्र लिखने के लिए किसी की मदद ले पायेगे  हैं। साथ ही उन्हें विषय चयन, अतिरिक्त समय, परीक्षा शुल्क से छूट, कम्प्यूटर या टाइप राइटर चयन की सुविधा दी जाएगी।


MP Board Exam 2022 : एग्जाम में अच्छे अंक कैसे आयेगे जाने एक्सपर्ट से (How to get Good Marks in the Exam) 

दोस्तों यदि आप बोर्ड एग्जाम में अच्छा स्कोर करना चाहते है तो कुछ बातों का आपको ध्यान रखना है. 

1. ऑब्जेक्टिव में पूरे नंबर इस तरह लें – दोस्तों इस बर्ष होने वाले बोर्ड एग्जाम 32 प्रतिशत वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जायेगे आपको इस पर पूरा फोकस करना है वस्तुनिष्ट प्रश्न में अच्छे अंक लाने के लिए आप थ्योरी अच्छे से पढ़ें। इसी से प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर थ्योरी अच्छे से पढ़ी है, तो ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूरे बनेंगे। इसमें पूरे नंबर मिलेंगे। यही आपका रिजल्ट अच्छा बनाएगा।

2. बोर्ड कॉपी में कैसे लिखे – दोस्तों यदि आप बोर्ड एग्जाम में अच्छे से कॉपी लिखते है तो आपके अंको पर सीधा असर पड़ेगा बोर्ड कॉपी लिखते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखा है जैसे कॉपी में टॉपिक की हेडिंग हमेशा सेंटर में लिखें। कॉपी के बाएं तरफ से लिखने पर कॉपी बांधने या स्टैपल करने पर वह छिप जाता है। ऐसे में उसके मार्क्स पर असर पड़ता है। इसलिए हमेशा कॉपी के सेंटर में ही हेडिंग लिखें। हेडिंग और सब हेडिंग का ध्यान रखें।

3. रफ कार्य के लिए आपको क्या करना है – दोस्तों आप एग्जाम में खास कर गणित जैसे पेपर में जरुर करते होंगे आप रफ कार्य लास्ट के पेज में कर सकते है पर उससे समय अधिक लगता है और गलती होने की संभावना होती है इस लिए आप रफ कार्य के लिए बार-बार पीछे न जाएं। उसी पेज पर नीचे लिखे वर्क नोट लिख दो।


4. आपको पेपर को अच्छे से पढना है डरना नहीं है – किसी टफ प्रश्न पर अटकें तो सबसे पहले ऑब्जेक्टिव प्रश्न करें। इस बार से सभी ऑब्जेक्टिव प्रश्न में सिर्फ उत्तर नहीं लिखना है। उसे सवाल के साथ लिखना है। उदाहरण के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री कौन थे। प्रश्न लिखकर उसमें सही जगह पर उनका नाम लिखें और उसे अंडर लाइन करें। सभी प्रश्न एक क्रम में दें। इसके बाद सबसे ज्यादा नंबर वाले प्रश्न पहले हल करना शुरू करें। जो सवाल ठीक से नहीं बन रहा है। उसे बाद के लिए छोड़ें। उस पर समय बर्बाद न करें। जो बन रहे हैं, उसे सबसे पहले हल करें। इससे दिमाग में टेंशन नहीं आएगा।


5. बोर्ड कॉपी की एंट्री अच्छे से भरें – सेंटर पर पहुंचकर रूम नंबर देखें। अपने रूम में जाएं। सिर्फ जरूरी चीज ही ले जाएं। ऐसी चीज न ले जाएं, जो परीक्षा हॉल के बाहर छोड़ना पड़े। इससे कीमती चीज बाहर छूटने से छात्र का ध्यान उसी चीज के परीक्षा के बाद सही से मिलने की सोच के कारण भटकता है। शांत दिमाग से परीक्षा दें। सबसे पहले रोल नंबर लिखें। ओवर राइटिंग न करें। रूम नंबर लिखें। क्लास और डेट और मीडियम को भरना जरूरी होता है। एक नजर में सभी चीजों को सही से भरना है। कॉपी के पेज देखें। कॉपी कटी फटी तो नहीं है। धागा तो नहीं निकल रहा, इसलिए समय से पहले पहुंचे।



 



 

d
















Leave a Comment