Class 1 to 8 Exam 2022 : 15 जनवरी से दो भागों में होगी प्रतिभा पर्व परीक्षा

 कक्षा पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षा 2 भागो में होगी

कक्षा पहली से आठवीं तक की प्रतिभा पर्व परीक्षा 50% यानी कक्षा के आधे विद्यार्थियों के साथ होगी। पहले दिन परीक्षा से चूके 50% विद्यार्थी दूसरे दिन परीक्षा देंगे। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य शिक्षा केंद्र ने यह निर्णय लिया है। जिले में कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी सरकारी स्कूलों में 15 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रतिभा पर्व परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में 1.43 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की परीक्षा दोपहर 12 से 2.30 बजे तक व 6वीं से 8वीं तक की परीक्षा सुबह 9 से 11.30 बजे तक होगी। विद्यार्थियों का प्रतिभा मूल्यांकन जनवरी में एवं वार्षिक मूल्यांकन मार्च में किया जाएगा। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 2010 में पांचवीं व आठवीं में बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया था। कुछ विषयों की परीक्षा हुई, लेकिन लाकडान के कारण शेष विषयों की परीक्षाएं निरस्तकर उन विषयों में बच्चों को जनरल प्रमोशन दे दिया गया था। इसके बाद पिछले साल बच्चों के घर-घर वर्कशीट भेजकर वार्षिक मूल्यांकन किया गया।




वर्तमान अकादमिक सत्र हेतु प्रतिभा पर्व (अर्द्धवार्षिक) मूल्यांकन का स्वरूप तय किया गया है। प्रतिभा पर्व मूल्यांकन में यह प्रयास किया गया है कि बच्चों का अधिगम जीवन की वास्तिविक परिस्थितियों को अनुभव करते हुए हो अर्थात् बच्चे रटंत अधिगम के स्थान पर सीखे गए ज्ञान का प्रयोग वास्तविक जीवन की दशाओं में कर सकें अतएव ज्ञान के बजाए समझ/अनुप्रयोग तथा क्षमताओं का आकलन किए जाने पर जोर दिया गया है।

अतः प्रश्नों का स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप समझ, अनुप्रयोग, समस्या समाधान तथा विश्लेषण आधारित दक्षता जैसे कौशलों पर केन्द्रित किया गया है। प्रतिभा पर्व अंतर्गत इस प्रकार के मूल्यांकन से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया व सतत मूल्यांकन की प्रक्रियाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकेगा।

प्रतिभा पर्व कक्षा 3 से 5 का टाइम टेबल 

दिनांक दिन विषय
15 जनवरी शनिवार प्रोजेक्ट कार्य के लिए सभी विषयों की बुकलेट बच्चों को देना व पूर्ण कराना।
17 जनवरी सोमवार सामान्य हिंदी
18 जनवरी मंगलवार प्रथम भाषा, हिंदी विशिष्ट, अंग्रेजी,उर्दू, मराठी
19 जनवरी बुधवार द्वितीय भाषा, सामान्य अंग्रेजी, अन्य
20 जनवरी गुरुवार गणित, प्रथम भाषा, विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
21 जनवरी शुक्रवार पर्यावरण अध्ययन, गणित
22 जनवरी शनिवार अतिरिक्त विषय, सामान्य उर्दू

प्रतिभा पर्व कक्षा 6 से 8 का टाइम टेबल 

दिनांक दिन विषय
15 जनवरी शनिवार प्रोजेक्ट कार्य के लिए सभी विषयों की बुकलेट बच्चों को देना व पूर्ण कराना।
17 जनवरी सोमवार प्रथम भाषा, विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी।
18 जनवरी मंगलवार गणित, विज्ञान।
19 जनवरी बुधवार सामाजिक विज्ञान, द्वितीय भाषा-सामान्य अंग्रेजी, अन्य।
20 जनवरी गुरुवार सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि।
21 जनवरी शुक्रवार तृतीय भाषा- सामान्य संस्कृत, उर्दू, मराठी।
22 जनवरी शनिवार द्वितीय भाषा-सामान्य अंग्रेजी, अन्य।
24 जनवरी सोमवार विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि।



अकादमिक सत्र 2021-22 हेतु प्रतिभा पर्व संबंधी विस्तृत निर्देश निम्नानुसार हैं


1. प्रतिभा पर्व आयोजन की तिथि व अवधि- परिशिष्ट-1 पर संलग्न समय-सारिणी (Time Table) अनुसार प्रदेश की समस्त शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत सभी बच्चों का प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 17 जनवरी से 24 जनवरी 2022 की अवधि में किया जाएगा। एक दिवस में एक ही विषय का मूल्यांकन होगा।


2. प्रतिभा पर्व गतिविधि कैलेण्डर- प्रतिभा पर्व 2021-22 संबंधी समस्त गतिविधियों का क्रियान्वयन पत्र के

साथ संलग्न गतिविधि कैलेण्डर परिशिष्ट-2 अनुसार सुनिश्चित किया जाए।

3. कक्षा-1 व 2 में मूल्यांकन का स्वरूप- कक्षा 1 व 2 के लिए मूल्यांकन पृथक से नहीं लिया जाएगा। कक्षा-1, 2 के बच्चों का मूल्यांकन शालाओं को उपलब्ध कराई गई “प्रयास वर्कबुक’ के द्वारा तथा “अभ्यास पुस्तिका के अंत में संलग्न आकलन वर्कशीट (विषय-हिन्दी, अंग्रेजी, गणित) के आधार पर किया जाएगा। कक्षा-1, 2 हेतु मराठी विशिष्ट व उर्दू विशिष्ट विषय की आकलन वर्कशीट राज्य स्तर से जिलों को उपलब्ध कराई जाएगी। मराठी व उर्दू (कक्षा 1, 2) हेतु एकीकृत वर्कशीट होगी अर्थात् कक्षा 1 व 2 के लिए पृथक-पृथक वर्कशीट नहीं होगी।


4. कक्षा 1, 2 हेतु “अभ्यास पुस्तिका (वर्कबुक) तथा “प्रयास” (वर्कबुक) में दी गई मूल्यांकन वर्कशीट पर कार्य की प्रक्रिया•

वर्कबुक में दी गई वर्कशीट्स पर कार्य- सर्वप्रथम वर्कबक में दी गई विषय-हिन्दी, गणित, अंगेजी की अभ्यास वर्कशीट्स व इसके बाद मूल्यांकन वर्कशीट्स पर कार्य कराया जाए। कक्षा 1, 2 के मूल्यांकन हेतु “प्रयास” वर्कबुक की प्रारंभिक 5 वर्कशीट्स तथा “अभ्यास पुस्तिका की प्रारंभिक 5 वर्कशीट का उपयोग किया जाए। दोनों वर्कबुक (प्रयास और अभ्यास पुस्तिका) की वर्कशीट्स को 25-25 अंक का अधिभार दिया जाए। कक्षा 1 व 2 में प्रत्येक विषय का पूर्णांक 50-50 अंक का होगा। वर्कशीट्स पर कार्य कक्षा शिक्षण के दौरान ही कराया जाए। “प्रयास” वर्कबुक अंतर्गत दी गई अभ्यास वर्कशीट व मूल्यांकन वर्कशीट पर कार्य संदर्भित पत्र क्र. 6 अनुसार कराया जाए। मूल्यांकन वर्कशीट की जांच करना- प्रतिभा पर्व हेतु चयनित विषयवार वर्कशीट पर कार्य दिनांक 2901.2022 तक पूर्ण कराया जाए। प्रतिभा पर्व हेतु चयनित वर्कशीट्स पर कार्य पूर्ण होने के बाद वर्कबुक को शाला में जमा करा लिया जाएगा। उसके बाद प्रतिभा पर्व हेतु चयनित वर्कशीट की जांच की जाए और पूर्णांक में से विषयवार प्राप्तांक मूल्यांकन अभिलेख में अंकित किए जाए। चयनित वर्कशीट्स में अंक विभाजन करके प्राप्तांक दिए जाएं। वर्कशीट पर कार्य पूर्ण करने के उपरांत इन्हें शाला में अभिलेख के रूप में रखा जाए. किसी भी दशा में वर्कबुक में से वर्कशीट को फाडकर अलग न किया जाए।


5. कक्षा-3 से 8 में मूल्यांकन वर्कशीट का स्वरूप• कक्षा 3 से 8 में प्रत्येक विषय हेत् पूर्णाक 50 निर्धारित रहेगा। वर्कशीट में 60 प्रतिशत लिखित एवं 40 प्रतिशत प्रोजेक्ट कार्य हेतु अधिभार निर्धारित रहेगा। वर्कशीट के दो भाग हैं- खण्ड ‘अ’ व खण्ड ‘ब’। विषय के कौशल आधारित प्रश्न खण्ड–’अ’ में एवं प्रोजेक्ट वर्क के प्रश्न खण्ड-ब’ शामिल रहेंगे। एक कक्षा के सभी विषयों के प्रोजेक्ट कार्य एक ही बुकलेट में होंगे। खण्ड-अ में 16 प्रश्न लिखित कार्य हेतु होंगे एवं खण्ड–ब में 2-2 प्रश्न प्रोजेक्ट कार्य हेतु होंगे। खण्ड ‘अ’ अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी (Time Table) अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएंगे।

खण्ड ‘ब’ अंतर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर हल करेंगे व निर्धारित समय-सीमा में शाला में जमा करेंगे। • वर्कशीट में ही प्रश्नों के उत्तर व प्रोजेक्ट वर्क लिखने हेतु स्थान दिया रहेगा अर्थात वर्कशीट का स्वरूप प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिका के रूप में होगा। • प्रोजेक्ट वर्क अंतर्गत इस प्रकार के प्रश्न रखे गए हैं, जिसमें बच्चे जानकारी/अवलोकन के आधार पर पता लगाएंगे, विश्लेषण करेंगे, निष्कर्ष निकालेंगे और अपनी टिप्पणी लिखेंगे। प्रोजेक्ट वर्क से आशय यह नहीं कि बच्चे से कोई मॉडल बनवाया जाए। ये प्रोजेक्ट ऐसे होंगे, जो कि पूर्णतः घर में उपलब्ध रोजमर्रा की सामग्री के आधार पर या घर के सदस्यों से जानकारी एकत्र कर पूर्ण किए जा सकेंगे

Leave a Comment