cg board assignment 2021 class 10 September Science Answer PDF

cg board assignment 2021 class 10 Science Answer 

cg board assignment 2021– सीजी बोर्ड के छात्रो के लिए असाइनमेंट बहुत जरुरी है क्योकि इससे आप को 20 नंबर मिलने वाले है स्टूडेंट अपना असाइनमेंट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते है और चाहे तो हमारी इस वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते है यहाँ आपको कम्पलीट आंसर भी मिल जायेगे. Covid 19 संक्रमण के कारण बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया जिससे यदि किसी कारण से बोर्ड एग्जाम नहीं होती है तो असाइनमेंट के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जा सकते दोतों यहाँ हम आपको कक्षा – दसवीं   विषय – विज्ञान का कम्पलीट उत्तर बताने वाले है

Join

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर शैक्षणिक 

सत्र 2021-22 माह सितम्बर

असाइनमेंट – 02 

कक्षा – दसवीं 

                 विषय – विज्ञान पूर्णाक-20

—————————————————————————————————————————–

निर्देश :- दिए गए सभी प्रश्नों को निर्देशानुसार हल कीजिए।

 प्रश्न 1 आधुनिक आवर्त सारणी में समूह में ऊपर से नीचे जाने पर एवं आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर निम्नलिखित गुणों में किस प्रकार परिवर्तन होता हैं?

 (1) आयनन विभव (2) संयोजकता (3 परमाणु आकार (4) विद्युतऋणता

Ans. 

1. आयनन विभव – वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर परमाणु त्रिज्या क्रमशः बढ़ने के कारण आयनन विभव के मान में कमी होती है ।

2.संयोजकता -आवर्त सारणी के दूसरे आवर्त में हाइड्रोजन के सापेक्ष तत्वों की संयोजकता एक से चार तक बढ़ती है और फिर शून्य तक घटती है ।

3. परमाणु आकार – (i ) समूह में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु का आकार बढ़ता है। (ii )आवर्त के बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु का आकार घटता है ।

4.  विधुत -ऋणता – (i) का मान वर्ग में नीचे आने पर कम हो जाती हैं 

प्रश्न 2 (अ) सौर कुकर के उपयोग के लिए अवतल, समतल और उत्तल में से किस प्रकार

के दर्पण सबसे अधिक उपयुक्त हैं और क्यों? (ब) सौर पैनल के कोई दो उपयोग लिखिए।

Ans. (अ) -सौर कुकर के उपयोग के लिए अवतल, समतल या उत्तल में से अवतल दर्पण सबसे अधिक उपयुक्त है क्योंकि अवतल दर्पण में प्रकाश किरणें परावर्तन के पश्चात् फोकस बिन्दु पर केन्द्रित हो जाती हैं जिससे फोकस बिन्दु का ताप लगभग 180° से 200° तक बढ़ जाता है और खाना जल्दी एक जाता है ।

ब) उपयोग :

(1) मानव-निर्मित उपग्रहों तथा अंतरिक्ष अन्वेषक युक्तियों जैसे मार्स ऑर्बिटरों में सौर सेलों का उपयोग प्रमुख ऊर्जा स्रोत के रूप में किया जाता है।

(2) रेडियो अथवा बेतार संचार तंत्रों अथवा सुदूर क्षेत्रों के टी.वी. रिले केंद्रों में सौर सेल पैनल उपयोग किए जाते हैं।

प्रश्न 3 मैण्डलीफ के आवर्त सारणी की कोई चार उपलब्धियाँ लिखिए।

Ans. 1) तत्वों के अध्ययन में सहायक-मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में प्रत्येक आवर्त में तत्वों के गुणों में क्रमिक परिवर्तन दिखाई देता है। वहीं एक वर्ग के तत्वों के गुणों में समानता पाई जाती है। अतः किसी वर्ग के एक तत्व के सामान्य गुणों की जानकारी होने पर उस वर्ग के अन्य तत्वों के गुणों के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। इस प्रकार मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी तत्वों के अध्ययन में सहायक सिद्ध हुई है .

 2) नए तत्वों की खोज में सहायक- मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में कुछ स्थान रिक्त छोड़ दिए थे। इन रिक्त स्थानों को दोष के रूप में देखने के बजाय मेन्डेलीफ ने कुछ ऐसे तत्वों के अस्तित्व का अनुमान लगाया जो उस समय तक ज्ञात नहीं थे। इनका नामकरण उन्होंने उसी समूह में इससे पहले आने वाले तत्व के नाम में एका उपसर्ग लगाकर किया। 

3) संदिग्ध परमाणु भार में सुधार- मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में बेरिलियम के परमाणु भार को संयोजकता के आधार पर ठीक किया गया। इसे त्रिसंयोजक न मानकर द्विसंयोजक माना और उसका स्थान लिथियम और बोरॉन के बीच रखा गया। इंडियम, यूरेनियम आदि तत्वों के परमाणु भारों में भी इसी प्रकार सुधार किया गया।

4) अक्रिय गैसों को स्थान – मेन्डेलीफ के समय तक हीलियम, निऑन और ऑर्गान जैसी अक्रिय गैसों की खोज नहीं हुई थी इसलिए आवर्त सारणी में इनके लिए कोई स्थान नहीं रखा गया था। जब इन गैसों की खोज हुई तो इन तत्वों का एक अलग समूह बनाकर आवर्त सारणी में नौवां स्तंभ शून्य समूह के रूप में वैज्ञानिक रेमसे (Ramsay) द्वारा जोड़ा गया।

प्रश्न 4 (अ) आनुवांशिकी के जनक कौन हैं? 

Ans. आनुवंशिकी के जनक ग्रेगर जान मेंडल को कहा जाता है 

(ब) मनुष्य में लिंग निर्धारण की प्रक्रिया का केवल ऑरेखचित्र बनाईये।

ANS.

प्रश्न 5 (अ) गाय की एक प्रजाति “जेबा” गर्मी में रहने के लिए अनुकूलित हैं। एक और

प्रजाति “साहिवाल” सालभर में लगभग 20,000 लीटर दूध देती है। “अंगुस” नामक एक अन्य प्रजाति का शरीर सुदृढ़ हैं। छत्तीसगढ़ में किसी गाय से ज्यादा दूध प्राप्त करना हो तो इनमें से किन गायों में संकरण करना होगा और क्यों? 

Ans. अ) छत्तीसगढ़ में किसी गाय से ज्यादा दूध प्राप्त करना हो तो साहिवाल और अंगुस नामक गायों में संकरण कराना होगा क्योकि साहिवाल गाय जेबा की एक प्रजाति है जो की 20000 लीटर दूध देती है और अंगुस गाय शरीर से सुद्र्ड है 

(ब) मेण्डल ने अपने प्रयोग हेतु मटर के पौधे का चुनाव क्यों किया इसके कोई दो प्रमुख कारण लिखिये?

Ans  मेण्डल ने प्रयोग के लिए मटर के पौधे का चुनाव निम्न कारण से किया

1. मटर एकवर्षीय पौधा है। जीवन चक्र छोटा होने के कारण उसकी अनेक पीढ़ियों का अध्ययन सरलता से किया जा सकता है। 

2. इनमें पर-परागण सरलता से होता है, जिससे सरलता से संकरण होता है।

3. सामान्यतः मटर में स्व-परागण एवं निषेचन होता है जिससे पीढ़ी दर पीढ़ी इसके लक्षण शुद्ध बने रहते हैं।

4. इसका पौधा द्विलिंगी होता है, यदि इसमें से पुमंगों को हटा दिया जाए तो  वह एकलिंगी के समान व्यवहार करते हैं।







Leave a Comment