bhoj open university : UG / PG / Other Courses- Student Submission Online Examination Form-Last Date 05/06/2021 | Open book exam 2021

bhoj open university  : UG / PG / Other Courses- Student Submission Online Examination Form-Last Date 05/06/2021 | Open book exam 2021

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको मध्यप्रदेश भोज ओपन यूनिवर्सिटी की ओपन बुक एग्जाम 2021 के लिए जानकारी देने वाले है दोस्तों जैसा की हमे पता है हमारी एग्जाम इस बर्ष covid-19 के संक्रमण के कारण ओपन बुक से होने वाले है जिसके लिए हमे ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भरना है जिसे हम mponline के माध्यम से भर सकते है जिसका फॉर्म फी बिना बिलम्ब शुल्क के 500 रु. है और 30 रु. पोर्टल चार्ज है इस प्रकार हमे कुल 530 रु पेड करना है. जिसका पेमेंट हम अपने कार्ड से कर सकते है दोस्तों हम आपको डिटेल्स में बताने वाले है की फॉर्म कैसे भरना है. 
Join

यदि हम आदेश के बारे में देखना चाहे तो तो पहले हमे भोज की ऑफिसियल साइट विजिट करना है जिसके लिए हमें गूगल खोलना है और टाइप करना है भोज यूनिवर्सिटी और सर्च रिजल्ट में फर्स्ट पर क्लिक करना होगा यदि आप चाहे तो इस लिंक http://mpbou.edu.in/ पर क्लिक कर सकते है. 
कुछ ऐसा पेज ओपन होगा।
इस पॉपअप विंडो पर हमे फर्स्ट लिंक पर क्लिक करना है तो आदेश ओपन हो जाएगा। 
इसमें हमे डिटेल्स दी गयी है 

म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश क्र. 528/605/2021/38-3 भोपाल दिनांक 31/3/2021 तथा कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश के पत्र क्र. 589/142/आउशि/शा-5 अ/2021 भोपाल दिनांक 4/5/2021 के द्वारा कोविड 19 के संक्रमण के परिपेक्ष्य में विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं को ओपन बुक पद्धति से आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए है।

मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष 2021 की परीक्षा के पूर्व विश्वविद्यालय में पंजीकृत सभी (स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा) के विद्यार्थियों से एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा फार्म भरने की तिथि एंव शुल्क का विवरण निम्नानुसार है

क्र. विवरण तिथि शुल्क विवरण

1. बिना विलम्ब शुल्क के ऑनलाइन दिनांक 15/5/2021 से 5/6/2021 तक 500/

2. विलम्ब शुल्क 200/- के साथ ऑनलाइन दिनांक 06/6/2021 से 10/6/2021 तक 700/

3. विशेष शुल्क 300/- के साथ ऑनलाइन दिनांक 11/6/2021 से 14/6/2021 तक 1000/

नोट:- 1. छात्र आनलाईन परीक्षा फार्म भरने के उपरांत अपने फार्म की एक प्रति अनिवार्यतः अपने अध्ययन केन्द्र में

जमा करेगें।

2. अध्ययन केन्द्र के प्राचार्य/प्रभारी द्वारा परीक्षा फार्म/रोललिस्ट की सत्यापित सूची क्षेत्रीय केन्द्र एवं विश्वविद्यालय में

अंतिम तिथि के तीन दिन के अंदर अग्रेषित करना अनिवार्य होगा।


दोस्तों अब बात करते है mponline से फॉर्म कैसे भरना है

1. सबसे पहले हमे अपने ब्राउज़र पर टाइप करना है MPBOU MPONLINE और जो फर्स्ट क्लिक ओपन होगा उस पर हमे क्लिक करना है।  
2. इसके बाद हमे Services पर क्लिक करना है यहाँ पर हमे अलग अलग सब्जेक्ट और क्लास के ऑप्शन दिखाई देंगे हमे अपने क्लास जैसे ug / pg या other कोई कोर्स है तो उस पर क्लिक करना है. 

  

यहाँ पर हम UG / PG पर क्लिक करते है तो हमारे पास   Main Exam  Form – 2020-21 (Exam May June -2021) ओपन होगा 

यहाँ पर हमे अपना रोल नंबर डालना है और  ईयर सेलेक्ट करना है फिर captcha भर देना है और सर्च पर क्लिक करना है जिससे हमारा फॉर्म ओपन हो जायेगा यहाँ पर हमे अपने डिटेल्स चेक करना है और Declaration  पर क्लिक करना है बाद में हम अपना फॉर्म का पेमेंट कर सकते है और प्रिंट ले लें जिसे हमे स्टडी सेण्टर पर जमा करना है. 


आदेश देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 



Leave a Comment