MP Board 2021 : प्रायोगिक परीक्षा योजना कक्षा 12वीं विषय- जीव विज्ञान

प्रायोगिक परीक्षा कक्षा 12वीं विषय- जीव विज्ञान 2021

Join

हेल्लो स्टूडेंट इस पोस्ट में हम आपको विषय- जीव विज्ञान प्रैक्टिकल की लिस्ट दे रहे है जिससे आप इन प्रयोग को अच्छे से कर सके क्योकि आपकी प्रायोगिक परीक्षा 30 अंक की होने वाली है जिससे आपके main एग्जाम के रिजल्ट में काफी कुछ नंबर देखने को मिलते है इस लिए आप इन चैप्टर को अभी से ठीक से करे और प्रायोगिक परीक्षा की अच्छी तैयारी करें और एग्जाम में अच्छा स्कोर करें हमारा youtube चेनल और वेबसाइट हमेशा आपके साथ है

अंक विभाजन –
1. दो प्रयोग – 3+3 = 6 अंक
2. स्लाइड निर्माण – 4 अंक
3. स्पोंटिंग प्रोजेक्ट – 8 अंक
4. प्रोजेक्ट – 3 अंक
4. प्रायोगिक रिकार्ड – 4 अंक
5. मौखिक प्रश्न – 5 अंक
कुल = 30 अंक
प्रयोगों की सूची खण्ड (अ)
1. आवृतबीजीय पुष्प को विच्छेदित करके विभिन्न भागों का अध्ययन करना। 
2. पराग अंकरण का स्लाइडस द्वारा अध्ययन करना। 
3. विभिन्न स्थानों की मृदा के नमूने को एकत्रित करके एवं उनके आकार एवं उनमें नमी का अध्ययन करना। 
4. अपने आसपास के क्षेत्र के विभिन्न जलाशयों से जल एकत्रित करना तथा उसके पी.एच. मान एवं उसमें उपस्थित जीवित जीवों का अध्ययन करना। 
5. मनुष्य में अमीबियासिस, मलेरिया, मोतीझरा, पोलियो, हेपेटाइटिस रोगों के रोगकारक सूक्ष्मजीवों का अध्ययन करना। 
6. एक बीजपत्री व द्विबीजपत्री बीजों के अंकुरण का अध्ययन करना। 
7. दो विभिन्न स्थानों की वायु में उपस्थित प्रदूषक कणों की उपस्थिति का अध्ययन करना। 
8. किसी एक पारिस्थितिक तन्त्र के विभिन्न घटकों का अध्ययन करना। 
9. मृदा, वायु तथा जल में प्रदूषण फैलाने वाले कारकों का अध्ययन करना। 
10. वायु में उपस्थित सूक्ष्म कणों का अध्ययन करना।
खण्ड (ब) भाग-1 
1. निम्नलिखित का अवलोकन या अध्ययन करना एवं स्लाइड निर्माण परागकणों के अंकुरण का अस्थायी स्लाइड निर्माण द्वारा अध्ययन। 
2. प्याज की कलिका में अर्द्धसूत्रीय विभाजन का अस्थाई स्लाइड निर्माण द्वारा अध्ययन। 
3. पुष्पों में वायु तथा कीटों द्वारा होने वाले परागण हेतु अनुकूलता का अध्ययन। 
4. आनुवंशिक लक्षणों का वंशावली चार्ट जैसे – जीभ का मुड़ना, रक्त समूह तथा रक्त विभेदन का अध्ययन। 
5. मेंडेलियन वंशागतिकी का किसी पौधे के विभिन्न रंग या आकार के बीजों पर अध्ययन करना। 
6. प्याज की मूल शीर्ष में समसूत्रीय विभाजन का अस्थाई स्लाइड्स निर्माण द्वारा अध्ययन।
खण्ड (ब) भाग –
2 स्पाटिंग – 
1. स्तनी के वृषण एवं अण्डाशय की अनुप्रस्थ काट का स्थायी स्लाइड्स द्वारा अध्ययन। 
2. स्तनी के ब्लास्टुला की अनुप्रस्थ काट का स्थायी स्लाइड्स द्वारा अध्ययन।
3.  पौधों में वर्धी जनन की प्राकृतिक तथा कृत्रिम विधियों का प्रतिदर्श द्वारा अध्ययन। 
4. एस्केरिस, प्लाज्मोडियम, फीताकृमि तथा एन्ट अमीबा के द्वारा होने वाले रोग, उनके लक्षण तथा रोगकारक का अध्ययन। 
5. मरूदभिद परिस्थितियों में पाये जाने वाले पौधों और जन्तुओं में मरूस्थलीय अनकलनों का अध्ययन। 
6. जलीय परिस्थितियों में पाये जाने वाले पौधों और जन्तुओं में जलीय अनुकूलनों का अध्ययन ।
प्रायोजना कार्य 
1. मनुष्य के संक्रामक रोगों का अध्ययन। 
2. मानव कल्याण में सूक्ष्मजीवों की भूमिका। 
3. मानव रोग निदान में एन्टीबॉडीज की भूमिका। 
4. कैंसर/एड्स के कारण, लक्षण एवं निदान। 
5. जीनथेरेपी तकनीक का अध्ययन। 
6. स्टेम सेल की खोज एवं अनुप्रयोग का अध्ययन। पुर्ननिर्योजन डी.एन.ए. तकनीक के लाभ। 
7. सीवेज एवं अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन का अध्ययन। 
8. आनुवांशिक विकारों का अध्ययन। 
9. डी.एन.ए. फिंगर प्रिटिंग तकनीक का अध्ययन एवं अनुप्रयोग। ग्लोबल वार्मिंग के कारण एवं दुष्प्रभाव। 
10. ओजोन क्षरण, कारण दुष्प्रभाव एवं नियन्त्रण के उपाय। 
11. जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता एवं विधियों का अध्ययन। 
12. जैव उर्वरक एवं जैव पीड़कनाशी का अध्ययन। । 
13. प्रदूषण के प्रकार, कारण, दुष्प्रभाव एवं नियंत्रण के उपाय। 
14. कार्बनिक खेती एवं परपंरागत कृषि का अध्ययन। 
15. परागण के प्रकार एवं साधनों का अध्ययन। 
16. विषाणु एवं विषाणु जनित रोगों का अध्ययन।
17.  विभिन्न पारिस्थितिक तन्त्र एवं उनके घटकों तथा परस्पर क्रियाओं का अध्ययन। वन संरक्षण एवं महत्व।
नोट :- उपरोक्त सूची नमूने के तौर पर है। विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाने एवं विषय के प्रति रूचि लाने के उददेश्य
से विषय संबंधित नई प्रायोजनाओं का समावेश शिक्षक द्वारा किया जा सकता है।

MP Board : Class 12th physics Practical list 2021

प्रायोगिक परीक्षा कक्षा 12वीं विषय-रसायन शास्त्र 2021

Leave a Comment