अर्धवार्षिक परीक्षा 2021 : परीक्षा से पहले इंटरनेट मीडिया पर आए 12वीं के गणित और जीव विज्ञान के पर्चे

 MP Board : परीक्षा से पहले इंटरनेट मीडिया पर आए 12वीं के गणित और जीव विज्ञान के पर्चे

हेलो दोस्तों जैसा की हम जानते है अभी mpboard द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा कराई जा रही जो की ऑफलाइन स्कूल में कराई जा रही है Nov के लास्ट वीक से शुरू होकर Dec फर्स्ट वीक को समाप्त होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा 2021 के एग्जाम क्वेश्चन पेपर लीक होना शुरू हो चुके है जिसकी पुष्टि भोपाल समाचार भी कर चूका है आज एक और अख़बार के द्वारा खबर आई है जिसमे का कक्षा 12वीं के गणित और जीव विज्ञान के पर्चे सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो चुके।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की शनिवार को होने वाली कक्षा 12वीं के गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा के प्रश्नपत्र शुक्रवार को ही लीक हो गए। यूट्यूब और अन्य इंटरनेट मीडिया पर ये प्रश्नपत्र शुक्रवार शाम से वायरल हो गए। इसी सप्ताह में 11वीं के प्रश्नपत्र भी लीक हो चुके हैं। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि वे पुलिस में इस मामले में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे, जबकि इस बार प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए इन्हें विमर्श पोर्टल पर नहीं डाला गया था।
Join

जानकारी के अनुसार इन दिनों 11वीं और 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पर्च लीक परीक्षाएं चल रही हैं। आरोप है कि इसमें आने वाले प्रश्नपत्रों को एक दिन पहले ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया जा रहा है। प्रश्नपत्र हूबहू असली प्रश्नपत्रों की तरह हैं। एक निजी कोचिंग संचालक विनय जैन ने बताया कि इससे पहले त्रैमासिक परीक्षा में भी प्रश्नपत्र आउट हो गए थे। मैंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी की थी। इस बार भी प्रश्नपत्र आउट हो गए हैं। शनिवार को कलेक्टरसे मिल कर भी इसकी शिकायतकरूंगा। नईदुनिया ने इंदौर के जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेशव्यासको यह प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में हम पुलिस की मदद लेंगे। हालांकि शनिवार को आने वाले पर्यों से इसका मिलान किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सितंबर में हुई त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्नपत्र मंडल ने विमर्श पोर्टल के माध्यम से दिए थे। इसके आइडी पासवर्ड प्राचार्य और उनके रीडर के पासथे। उस समय यह वात उठी थी कि किसी नेलीक किया है। इस बात सतर्कता बरती गई थी और पूरी प्रक्रिया को अत्यंत गोपनीय रखा गया था। फिर भी प्रश्नपत्र लीक हो गए। अधिकारी इस बात को लेकर चितिंत है कि इस तरह तो मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र भी लीक हो सकते हैं।

 

 

 

 

Leave a Comment